Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के चांडिल में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर, अप-डाउन लाइन ठप
    Jharkhand Top News

    झारखंड के चांडिल में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर, अप-डाउन लाइन ठप

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल में शनिवार तड़के सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। घटना चांडिल रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 375/22 के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रैक पर मलबा फैल गया, जिससे अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।

    सुबह करीब 4:15 बजे यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो जा रही थी, जबकि दूसरी बोकारो से टाटानगर की ओर आ रही थी। प्रारंभिक जांच में सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी खामी की आशंका जताई गई है। टक्कर के बाद तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए।

    सूचना मिलते ही दक्षिण-पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। चालक दल के कुछ सदस्यों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। राहत दल भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने और ट्रैक बहाली का काम कर रहा है।

    हादसे के चलते चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर सभी यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनों को डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। स्टेशनों पर यात्रियों को हेल्पडेस्क और अनाउंसमेंट के जरिए लगातार अपडेट दिया जा रहा है।

    रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ट्रैक बहाली में 24 घंटे से अधिक समय लग सकता है। यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने और रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी लेने की अपील की गई है। हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं, जबकि माल परिवहन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
    Next Article कोढ़ा पुलिस ने चोरी कांड का उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को किया गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि, कहा- बाबा हमारे मार्गदर्शक थे, रहेंगे

      August 9, 2025

      नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

      August 8, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 53.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 8, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि, कहा- बाबा हमारे मार्गदर्शक थे, रहेंगे
      • वित्त वर्ष 2024-25 में रक्षा उत्पादन 1.51 लाख करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचा
      • कुलगाम आतंकी मुठभेड़ में सेना के 2 जवान बलिदान, 2 जवान घायल
      • दिशोम गुरु के सच्चे सिपाही हैं हेमंत सोरेन
      • कोढ़ा पुलिस ने चोरी कांड का उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version