Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»डीएवी हेहल के निशानेबाजों ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीता 14 पदक
    Top Story

    डीएवी हेहल के निशानेबाजों ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीता 14 पदक

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 11, 2025Updated:August 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची के डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल के निशानेबाजों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैम्पियनशिप-2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।स्कूल के खिलाड़ियों ने जो पदक जीते हैं, उनमें छह स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

    यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्थित सनबीम एकेडमी में आयोजित हुई। इसमें झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लगभग 150 शीर्ष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सीबीएसई ऑब्ज़र्वर के रूप में मनीषा रानी उपस्थित रहीं।

    डीएवी हेहल के 17 खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित आयोजन में भाग लिया और अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित खेल भावना के दम पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की।

    टीम इवेंट में स्‍कूल की उपलब्धियां
    अंडर-19 बॉयज़ (पीप साइट राइफल) में सूरज प्रताप सिंह, वेद शाहदेव और आयुष कुमार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंडर-19 गर्ल्स (पीप साइट राइफल) में अन्वेषा तिवारी, सृष्टि प्रिया और उन्नति बाघवार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-17 बॉयज़ में अवतार आनंद राज, यथार्थ पराशर और नितिन राज ने रजत पदक जीता। व्यक्तिगत पदक विजेताओं में

    सृष्टि प्रिया रजत पदक (अंडर-19 गर्ल्स), उन्नति बाघवार कांस्य पदक (अंडर-19 गर्ल्स), तनु वर्मा कांस्य पदक (अंडर-17 गर्ल्स), सूरज प्रताप सिंह रजत पदक (अंडर-19 बॉयज़), अवतार आनंद राज कांस्य पदक (अंडर-17 बॉयज़) का नाम शामिल है।

    विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य और सह-सहायक क्षेत्रीय अधिकारी (डीएवी पब्लिक स्कूल्स,झारखंड ज़ोन-जी) बिपिन राय ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी अथक मेहनत, सटीक तैयारी और अनुशासित दृष्टिकोण का परिणाम है। इस उपलब्धि ने विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे रांची का मान बढ़ाया है। मुझे विश्वास है कि हमारे छात्र आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इसी तरह इतिहास रचेंगे। विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ सहयोगी शिक्षकों एसएम अज़ीम, संजय मंडल,प्रोलय करमाकर और सुशांति टोपनो को भी बधाई और शुभकामनाएं दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंदिर में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
    Next Article हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    shivam kumar

      Related Posts

      पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सूर्या हांसदा

      August 11, 2025

      ग्रामीण विकास मंत्री से मिले बंधु तिर्की

      August 11, 2025

      हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      August 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version