Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग
    देश

    मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 7, 2025Updated:August 7, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में पिछले तीन दिन में कुबेरेश्वर धाम में आयोजित कांवड़ यात्रा में शामिल होने आए सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसके बाद भाजपा से लेकर कांग्रेस के विधायकों ने इस तरह के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने पंडित प्रदीप मिश्रा को रुद्राक्ष वितरण बंद करने की नसीहत दी है। साथ ही उन्होंने सरकार से पंडित प्रदीप के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कुबेरेश्वर धाम आए लोगों की मौतों को लेकर न्यायिक जांच कराने की बात कही है । मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया है।

    दरअसल, पंडित प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को सीहोर की सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक 11 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में शामिल होने से लिए देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। यहां एक दिन पहले यानी मंगलवार को सुबह से भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मंगलवार को कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि बुधवार को विभिन्न कारणों से अलग-अलग जगहों पर तीन श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया और तीन श्रद्धालु घायल हुए हैं। इसके बाद गुरुवार को भी यहां दो और लोगों की मौत हो गई। यानी पिछले तीन दिन में कुबेरेश्वर धाम आए कुल सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

    कांवड़ यात्रा निकालने से एक दिन पहले यानी 5 अगस्त को धक्का मुक्की और भगदड़ में जिन दो महिलाओं की मौत हुई थी। उनकी पहचान जसवंती बेन (56 वर्ष) पत्नी चंदू भाई निवासी ओम नगर राजकोट गुजरात और संगीता गुप्ता (48 वर्ष) पत्नी मनोज गुप्ता निवासी फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी। वहीं, कांवड़ यात्रा के दिन 6 अगस्त को गुजरात से आए 50 वर्षीय चतुर सिंह पुत्र भूरा पांचवल, हरियाणा के 65 वर्षीय ईश्वर सिंह यादव पुत्र मवासीराम यादव और रायपुर से आए 57 वर्षीय दिलीप कुमार की मौत हो गई थी। प्रशासन ने इन तीन मौतों का कारण प्राकृतिक बताया था।

    गुरुवार को भी दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 22 वर्षीय उपेंद्र गुप्ता पुत्र प्रेम गुप्ता निवासी बड़ा टोला जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) अचानक गिर गए। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह 40 वर्षीय अनिल पुत्र महावीर निवासी ग्राम खेड़ा कला, दिल्ली को अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। इन दोनों की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया है।

    इन सभी घटनाओं को पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा के आयोजन पर सवाल खड़े किए हैं। महदेले ने पंडित मिश्रा से साफ तौर पर अपील की है कि वे रुद्राक्ष बांटना बंद करें। उन्होंने लिखा कि आयोजन में हो रही भीड़ और अव्यवस्था लगातार जानलेवा साबित हो रही है। ऐसे में आयोजनों पर रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश शासन से भी मांग की कि रुद्राक्ष वितरण पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, अमरपाटन से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कुसुम महदेले बहुत वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनके विचार से पूर्णत: सहमत हूं। धर्म में ये आडंबर नहीं होना चाहिए। धर्म ज्ञान सिखाता है आदमी को अच्छा इंसान बनना सिखाता है। धर्मगुरुओं का यही काम होना चाहिए कि लोगों को अच्छा इंसान बनाए।

    खंडवा से भाजपा विधायक कंचन तन्वे ने कहा कि प्रदीप मिश्रा से हम यही कहेंगे कि आप कथा करो, ये रुद्राक्ष मत बांटो, क्योंकि रुद्राक्ष बांटने के चक्कर में कई लोगों की ऐसे जान चली जाती है। लोग भगदड़ मचाते हैं। लोग कथा सुनें, लोगों को और आने वाली पीढ़ी को ज्ञान मिले। इसी तरह भाजपा विधायक उमाकंत शर्मा ने कहा कि सभी धार्मिक तीर्थाटन के क्षेत्रों में वहां के प्रबंधकों को विशेष ध्यान देना चाहिए, केवल सरकार आधारित सुरक्षा नहीं हो सकती। मेरा आग्रह है कि स्थानीय जो भी आयोजक हैं, वे इस विषय पर ध्यान दें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।

    इस मामले में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया पर कहा कि सीहोर के कुबेरेश्वर धाम आए कुछ श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी मिली है। इस मामले की न्यायिक जांच कराएंगे। इधर, कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार को हुई दो महिलाओं की मौत के मामले में मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव कुमार टंडन ने संज्ञान लिया है और संबंधितों से जवाब मांगा है। उन्होंने कलेक्‍टर और पुलिस अधीक्षक से जांच कराकर भीड़ प्रबंधन की क्‍या व्‍यवस्‍था थी, घायलों के इलाज में क्या कार्रवाई की गई, मृतकों को क्या आर्थिक सहायता दी गई, इस संबंध में 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेमरा की क्रांतिकारी भूमि दादाजी और बाबा के अथाह संघर्ष की है गवाह : हेमंत सोरेन
    Next Article राहुल गांधी ने चुनावों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और नतीजों में हेरफेर का लगाया आरोप
    shivam kumar

      Related Posts

      राहुल गांधी ने चुनावों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और नतीजों में हेरफेर का लगाया आरोप

      August 7, 2025

      सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

      August 6, 2025

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • राहुल गांधी ने चुनावों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और नतीजों में हेरफेर का लगाया आरोप
      • मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग
      • नेमरा की क्रांतिकारी भूमि दादाजी और बाबा के अथाह संघर्ष की है गवाह : हेमंत सोरेन
      • रांची सहित कोलकाता और मुंबई के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जीएसटी घोटाला मामला
      • युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version