बरवाडीह। बरवाडीह के अंचलाधिकारी रहे एवं वर्तमान में सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी दुमका का शुक्रवार को एक सादे समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में वहां मौजूद लोगों ने अंचलाधिकारी को बुके भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि मेरी कार्यशैली जनहित की रही है। इससे किसी को कष्ट हो सकता है। लेकिन मैने सदैव जनहित को ध्यान में रखकर कार्य किया। आप सभी का और राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा,स्थानीय लोगो पत्रकरो का भरपूर सहयोग मिला। मनोज कुमार ने कहा कि स्थानांतरण शासन की प्रक्रिया है। कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज,प्रभारी अंचल निरीक्षक फबीयानुस टोप्पो,राजस्व कर्मी बीरबल उरांव,नाजिर मनोज कुमार,नित्यानंद तिवारी,रामनाथ राम,अंचल अमीन झमन सिंह,दरोगा सिंह,हदीश अंसारी आदि से मौजूद थे।
।।बरवाडीह प्रतिनिधि।।