रांची। श्री राणी सती मंडल रांची का 44वां वार्षिकोत्सव 17 अगस्त को मारवाड़ी भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन सुबह 8.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा।
संस्था के अध्यक्ष विनोद झुनझुनवाला ने शुक्रवार को बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक आयोजन समिति बनाई गई है, जिसके संयोजक पंकज शर्मा (सोनू) और सह संयोजक प्रतीक अग्रवाल हैं। मंत्री अरविंद मंगल ने बताया कि यह महोत्सव वातानुकूलित मल्टीपर्पस हॉल में होगा। मीडिया प्रभारी निर्मल बुधिया ने बताया कि कोलकाता से मंगल पाठवाचक और भजन गायक सौरभ-केशव मधुकर की भव्य प्रस्तुत्ति होगी, जिसमें भजनों की गंगा बहेगी।
501 सुहागिन महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में मंगल पाठ प्रस्तुत करेंगी। उपाध्यक्ष राजेन्द्र केडिया ने बताया कि मंगल पाठ में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र मारवाड़ी भवन से प्राप्त कर सकते हैं।