Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में
    दुनिया

    दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सियोल (दक्षिण कोरिया)। देश के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल की पत्नी किम कियोन ही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही को उनके खिलाफ लगे कई आरोपों से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका के चलते हिरासत में लेने का वारंट जारी किया।

    द कोरिया हेराल्ड अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सियोल कोर्ट ने आयातित कार डीलर डॉयच मोटर्स के शेयर मूल्य में हेरफेर, रिश्वतखोरी के एक मामले और 2022 के उपचुनाव में प्रभाव डालने के आरोप में किम की कथित संलिप्तता की जांच कर रही विशेष वकील टीम के अनुरोध पर गिरफ्तारी वारंट को मंजूरी दे दी।

    किम मंगलवार सुबह अदालत पहुंचीं। वह सुनवाई में शामिल हुईं। उन्होंने कथित तौर पर अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया। लगभग चार घंटे बाद सुनवाई समाप्त हुई। इसके बाद अदालत ने वकीलों की विशेष टीम और किम के कानूनी प्रतिनिधियों की दलीलों की समीक्षा की और नौ घंटे बाद किम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

    विशेष वकील ने अपनी दलीलों के समर्थन में अदालत में 848 पन्नों की एक रिपोर्ट पेश की और कथित तौर पर किम को हिरासत में न लेने की स्थिति में सबूतों के नष्ट होने की आशंका पर चिंता जताई। किम के वकीलों ने दावा किया कि उनके खराब स्वास्थ्य के कारण हिरासत में रखना अनुचित होगा।

    बताया गया है कि दोपहर 2:35 बजे अदालत की सुनवाई समाप्त होते ही पूर्व प्रथम महिला बिना किसी सवाल का जवाब दिए बाहर निकल गईं। उन्हें बाहर निकलते ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उन्हें पश्चिमी सियोल के गुरो-गु स्थित सियोल दक्षिणी हिरासत केंद्र ले गई। अदालत के अदालत पर किम हिरासत में आने वाली पहली पूर्व प्रथम महिला बन गईं।

    यह पहली बार है जब दक्षिण कोरिया में किसी पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को एक साथ हिरासत केंद्र रखा जाएगा। किम के पति पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को इस समय ग्योंगगी प्रांत के उइवांग स्थित सियोल हिरासत केंद्र में रखा गया है। उन्हें मार्शल लॉ के बाद मचे बवाल के बाद लंबी संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबलूचिस्तान में संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने की नाकाबंदी, सैन्य वाहनों पर धावा, पाकिस्तान की सेना ने यात्री बसों को रोका
    Next Article तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी, सभी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    shivam kumar

      Related Posts

      बलूचिस्तान में संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने की नाकाबंदी, सैन्य वाहनों पर धावा, पाकिस्तान की सेना ने यात्री बसों को रोका

      August 13, 2025

      व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट में मुद्रास्फीति बाजार की उम्मीदों से बेहतर

      August 13, 2025

      बलूच लिबरेशन आर्मी को पहले भी घोषित किया जा चुका है आतंकी समूह, बाल-बांका नहीं बिगड़ा

      August 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version