Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»‘पवित्र रिश्ता’ की अभिनेत्री प्रिया मराठे का निधन
    देश

    ‘पवित्र रिश्ता’ की अभिनेत्री प्रिया मराठे का निधन

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। छोटे पर्दे की जानी-मानी और प्रतिभाशाली अभिनेत्री प्रिया मराठे अब हमारे बीच नहीं रहीं। 31 अगस्त 2025 को महज 38 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

    प्रिया मराठे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। बीते कुछ महीनों से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। हाल ही में उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर ने पूरे टीवी इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

    प्रिया मराठे ने अपने करियर की शुरुआत मराठी टीवी शो ‘चार दिवस सासुचे’ से की थी, जिसमें उनकी अभिनय प्रतिभा ने लोगों का ध्यान खींचा। इसके बाद वह एकता कपूर की मशहूर धारावाहिक ‘कसम से’ का हिस्सा बनीं, जिसमें उनके काम की काफी प्रशंसा हुई। लेकिन दर्शकों के बीच असली पहचान उन्हें अंकिता लोखंडे के लोकप्रिय शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इस धारावाहिक में उनके निभाए किरदार ने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया।

    टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने एक से बढ़कर एक भूमिकाएं निभाईं। वह ‘साथ निभाना साथिया’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘भारत का वीर पुत्र: महाराणा प्रताप’ जैसे मशहूर धारावाहिकों में भी नजर आईं और अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतती रहीं। छोटे पर्दे के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी कदम रखा और मराठी फिल्म ‘हमने जीना सीख लिया’ में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया।

    प्रिया मराठे का जाना टीवी जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने अभिनय से न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि अपने किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। 38 साल की उम्र में इस तरह उनका जाना उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के लिए बेहद बड़ा सदमा है। इंडस्ट्री और उनके फैंस उन्हें हमेशा एक बेहतरीन अभिनेत्री और सरल स्वभाव वाली इंसान के रूप में याद करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने किया लोहरंगी पीडब्ल्यूडी पथ का शिलान्यास
    Next Article राज्यपाल केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री के आवास पहुंचे, की गणेश पूजा
    shivam kumar

      Related Posts

      मैं माफ कर सकता हूं, लेकिन बिहार की जनता मेरी मां का अपमान कभी माफ़ नहीं करेगीः नरेन्द्र मोदी

      September 2, 2025

      कांग्रेस विधायक वीरेंद्र के घर पर इडी का फिर छापा

      September 2, 2025

      प्रधानमंत्री ने बिहार की जीविका दीदियों को दी 105 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

      September 2, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ‘संविधान बदलने’ के बयान पर भड़की बीजेपी ने घेरा कांग्रेस कार्यालय
      • राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान का असर काशी में भी दिखेगा: अजय राय
      • हाईकोर्ट ने खारिज की दागी उम्मीदवारों की याचिका, लगाई फटकार
      • चारा चोर बिहार छोड़, भारत में रहकर पाकिस्तान की बात करने वाले भारत छोड़: अश्विनी चौबे
      • ‘दिशा’ की बैठक में शामिल हुईं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विकास योजनाओं की समीक्षा की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version