Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»ममता बनर्जी ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस को एक हिंदी फिल्म में ‘सिंह’ बताने पर जताया विरोध
    राज्य

    ममता बनर्जी ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस को एक हिंदी फिल्म में ‘सिंह’ बताने पर जताया विरोध

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। अमर बलिदानी, अंग्रेजों के खिलाफ हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगाने वाले क्रांतिकारी खुदीराम बोस का आज 118वां शहादत दिवस है। उनकी पुण्यतिथि पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान उन्होंने हाल ही में आई एक हिंदी फिल्म में खुदीराम बोस को ‘सिंह’ बताने पर कड़ा ऐतराज जताया और इसे बंगाली गौरव का अपमान करार दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ” एक बार विदा दे मां, घूरे आसी, हंसी-हंसी पोरबो फांसी, देखबे भारतबासी। क्रांतिकारी खुदिराम बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन।”

    इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का उल्लेख करते हुए कहा, ” हाल ही में एक हिंदी फिल्म में खुदीराम बोस को ‘सिंह’ बताया गया है। जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए प्राण दिए, उनका अपमान क्यों? भाषा-संस्कृति पर हमला करने वाले क्या अब खुदीराम जैसे महान क्रांतिकारी को भी खींचतान में लाएंगे? हमारे मिदनापुर के इस अदम्य किशोर को पंजाब का बेटा दिखाया गया है। यह असहनीय है।”

    ममता बनर्जी ने याद दिलाया कि उनकी सरकार ने खुदीराम बोस के जन्म स्थान महाबनी और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए ‘महाबनी डेवलपमेंट अथॉरिटी’’ का गठन किया है। यहां उनकी प्रतिमा की स्थापना, पुस्तकालय का नवीनीकरण, एक विशाल सभागार और सम्मेलन कक्ष का निर्माण, मुक्तमंच का निर्माण, पर्यटकों के लिए आधुनिक कुटीर, ऐतिहासिक खुदिराम पार्क का पुनरोद्धार और पूरे इलाके को रोशनी से सजाने जैसे कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ मिदनापुर ही नहीं, कोलकाता में भी एक मेट्रो स्टेशन का नाम हमने उनके (खुदीराम बोस) नाम पर रखा है। हम गर्वित हैं कि हमने इस महान क्रांतिकारी को हर संभव सम्मान दिया है।

    उल्लेखनीय है कि 11 अगस्त 1908 को सुबह 3:50 बजे खुदीराम बोस को फांसी दी गई थी। खुदीराम बोस एक भारतीय युवा क्रांतिकारी थे, जिनकी शहादत ने संपूर्ण देश में क्रांति की लहर पैदा कर दी थी। बलिदानी वीर खुदीराम बोस का जन्म 3 दिसंबर 1889 को बंगाल में मिदनापुर ज़िले के हबीबपुर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम त्रैलोक्य नाथ बोस और माता का नाम लक्ष्मीप्रिय देवी था। बालक खुदीराम के सिर से माता-पिता का साया बहुत जल्दी ही उठ गया था। इसलिए उनका लालन-पालन उनकी बड़ी बहन ने किया। उनके मन में देशभक्ति की भावना इतनी प्रबल थी कि उन्होंने स्कूल के दिनों से ही राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना प्रारंभ कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का खतरा, उत्तर बंगाल में भारी बारिश जारी
    Next Article ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
    shivam kumar

      Related Posts

      बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का खतरा, उत्तर बंगाल में भारी बारिश जारी

      August 11, 2025

      ब्लॉक-बूथ अध्यक्षों के बदलाव की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस

      August 11, 2025

      सोमवार सुबह मेट्रो सेवा में गड़बड़ी, आधे घंटे की देरी से छूटी पहली ट्रेन

      August 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version