Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि, कहा- बाबा हमारे मार्गदर्शक थे, रहेंगे
    Jharkhand Top News

    विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि, कहा- बाबा हमारे मार्गदर्शक थे, रहेंगे

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने पिता एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि आज उनके मार्गदर्शक, उनके गुरु और उनके बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष, उनके विचार और आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। बता दें कि झारखंड के दिग्गज आदिवासी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त 2025 को हुआ था। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई थी।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-
    “आज विश्व आदिवासी दिवस है पर मेरे मार्गदर्शक, मेरे गुरु, मेरे बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, मगर उनका संघर्ष, उनके विचार, उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। वह न केवल मेरे पिता थे, बल्कि समस्त आदिवासी समाज समेत झारखण्ड की आत्मा, संघर्ष के प्रतीक और जल-जंगल-जमीन के सबसे मुखर रक्षक भी थे।

    यह आदिवासी समाज ही है जिसने मानवजाति को प्रकृति के साथ सांमजस्य बनाकर खुशहाल जीवन जीने का मार्ग दिखाया है। आदिवासी समाज का जीवन-दर्शन प्रकृति से ही शुरु और प्रकृति पर ही खत्म होता है। मगर सदियों से खुद आदिवासी तथा शोषित-वंचित समाज हाशिये पर खड़े रहने को मजबूर रहा। बाबा ने इसी स्थिति को बदलने के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया था।

    विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य भर में होना वाला कार्यक्रम उनका प्रिय रहा। क्यूंकि यह अवसर आदिवासी समाज की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम रहा है, आदिवासी समाज की प्रतिभा को वैश्विक मंच देने का अवसर बना है।
    आज पूरा विश्व आदिवासी दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मैं बाबा दिशोम गुरु सहित हमारे सभी वीर पुरुखों को नमन करता हूँ, जिन्होंने संघर्ष और शहादत देकर हमारी पहचान, हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता और हमारे अधिकारों की रक्षा की।

    विश्व आदिवासी दिवस पर मैं नमन करता हूँ अपने वीर पुरखों को, और संकल्प लेता हूं कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर झारखण्ड और देश में आदिवासी अस्मिता की मशाल को और ऊंचा करूंगा।
    झारखण्ड के वीर अमर रहें!
    देश के समस्त वीर आदिवासी योद्धा अमर रहें!
    जय जोहार, जय आदिवासियत, जय झारखण्ड!”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
    Next Article केन्या में बस खाई में गिरी, 10 महिलाओं समेत 26 की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा

      August 9, 2025

      करो या मरो का नारा ने दी स्वतंत्रता आंदोलन को नयी दिशा : केशव महतो कमलेश

      August 9, 2025

      भाजपा सांसद निशिकांत दुबे गिरफ्तारी देने पहुंचे थाना, पुलिस ने किया इनकार

      August 9, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा
      • डीपीएल 2025: पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 10 रन से हराया
      • नवाज की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया
      • सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट
      • डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया बाह्य निरीक्षण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version