Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद
    देश

    कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर उन्हें देशभर में याद किया जा रहा है। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजीव गांधी को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए याद किया।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कई क्रांतिकारी पहल कीं। उन्होंने मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष की, पंचायती राज को मजबूत किया, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति की नींव रखी तथा समावेशी शिक्षा और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाली नीतियां लागू कीं।

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उन्हें आधुनिक भारत की दिशा तय करने वाला नेता बताया और कहा कि उन्होंने युवाओं को सशक्त बनाकर देश के विकास में भागीदार बनाया। वेणुगोपाल ने टेलीकॉम क्रांति, विवादों को सुलझाने की उनकी क्षमता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भी उनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में गिना।

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजीव गांधी को तकनीकी भारत का शिल्पकार और संचार क्रांति का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं को नेतृत्व, शिक्षा और संचार के माध्यम से उभारा।

    राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शिता और प्रगतिशील सोच ने भारत को आधुनिक दृष्टिकोण दिया और लोकतंत्र में आस्था के साथ युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनाया।

    कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त भारत की नींव रखने वाला दूरदर्शी नेता बताया।

    राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी दूरदर्शिता और तकनीक प्रेम का लाभ आज देश को मिल रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि वे भारतीय राजनीति में ताज़ी हवा की तरह आए और कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

    सांसद रणदीप सुरजेवाला ने उन्हें कंप्यूटर युग में भारत को प्रवेश दिलाने वाला सबसे युवा प्रधानमंत्री बताया और शत-शत नमन किया।

    यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि राजीव गांधी के लिए राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतालाब में युवक के डूबने की सूचना पर लोगों की भीड़, एनडीआरएफ बुलाने को लेकर सड़क जाम
    Next Article संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए
    shivam kumar

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

      October 12, 2025

      इतिहास के पन्नों में 13 अक्टूबर : 1792 में रखी गई ‘व्हाइट हाउस’ की नींव

      October 12, 2025

      कनाडा की विदेश मंत्री भारत दौरे पर आज पहुंच रही हैं नई दिल्ली, दोनों देशों के संबंधों में सुधार की उम्मीदें बढ़ीं

      October 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version