अररिया। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के बैनर तले फारबिसगंज प्लस टू ली अकादमी के खेल के मैदान से गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को हर घर तिरंगा फहराने को लेकर जागरूक किया।

हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा जागरूकता प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा ली अकादमी खेल मैदान से निकलकर राजेंद्र चौक, छुआपट्टी, सदर रोड, स्टेशन चौक, गोदना ठाकुरबारी होते हुए पुनः खेल मैदान में आकर संपन्न हुई। तिरंगा जागरूकता प्रभात फेरी को भारत स्काउट और गाइड के संयुक्त राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जागरूकता रैली के बाद तिरंगा दौड़ एवं तिरंगा के साथ सेल्फी कार्यक्रम में स्काउट गाइड के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बाद स्काउट गाइड ने माल्यार्पण कार्यक्रम में द्विजदेनी चौक पर अपना सहयोग प्रदान किया।

मौके पर स्काउट मास्टर मोहम्मद शाहिद आलम, दीपक कुमार ठाकुर, प्रेम कुमार के साथ राज्य पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद सबदुल एवं स्काउट अंश कुमार, विशाल कुमार, रमजानी, अजय कुमार, आदित्य गाइड ज्योति कुमारी, सिमरन कुमारी, साक्षी कुमारी, कुसुम, माही पाण्डे, रिया कुमारी, आर्य रानी का सक्रिय सहयोग रहा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version