Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू, आठ सितम्बर तक लिये जायेंगे आवेदन
    झारखंड

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू, आठ सितम्बर तक लिये जायेंगे आवेदन

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाध्यक्ष पद के दावेदार एक विहित फॉर्म में आवेदन देंगे। उन्हें आठ सितंबर तक चुनाव पर्यवेक्षक के पास अपना आवेदन जमा करना होगा।

    16 सितंबर को प्राप्त सभी आवदेनों को अखिल भारतीय कांग्रेेस कमेटी दिल्ली को भेज दिया जाएगा। यह जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त खूंटी जिला की पर्यवेक्षक जरीता लाइत्फलांग ने शनिवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

    जरीता लाइत्फलांग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तीन सहायक पर्यवेक्षकों शशिभूषण राय, निरंजन पासवान और मुन्ना सिंह के साथ पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। मौकें पर सांसद कालीचरण मुंडा भी मौजूद थे। कांग्रेस पर्यवेक्षक लाइत्फलांग ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की पहल है।

    जरीता लाइत्फलांग ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) को सशक्त और जवाबदेह बनाना है। इसके तहत जिला अध्यक्षों के चयन, नियुक्ति और सशक्तीकरण की प्रक्रिया को नया रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ जिलाध्यक्ष ही नहीं, बल्कि डीसीसी की कार्यकारिणी और राजनीतिक मामलों की समितियों का भी पुनर्गठन होगा। साथ ही प्रखंड और ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह महज सांगठनिक कवायद नहीं, बल्कि वैचारिक अभियान है, जो भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की भावना को संगठनात्मक रूप में उतारेगा। इसका उद्देश्य सत्ता का विकेंद्रीकरण कर एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला और युवा कार्यकर्ताओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है।

    पर्यवेक्षक ने बताया कि दावेदारों को आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य है। सभी फॉर्म की जांच कर छह नाम शॉर्टलिस्ट कर दिल्ली भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास, सामाजिक सरोकार और अन्य मानकों को आधार बनाया जाएगा। महिला या पुरुष, किसी भी जाति व समुदाय से जुड़े लोग इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। 16 सितंबर के बाद जिलाध्यक्ष चुनने की अंतिम प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को खूंटी और अड़की, सोमवार को मुरहू और रनिया तथा मंगलवार को कर्रा और तोरपा में सह प्रवेक्षक बैठक करेंगे और वहां केे पूर्व पदाधिकारियों, सक्रिय कार्यकर्ताओं, व्यवसायियोें और पबुद्ध लोगों से राय शुमारी करेंगे। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, कांग्रेस सहकारिता विभाग के प्रदेश महासचिव नईमुद्दीन खान, प्रदेश सचिव पीटर मुंडू, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विल्शन टोपनो सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपायुक्त ने की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
    Next Article झारखंड में जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए तेज होगा संघर्ष : महेंद्र
    shivam kumar

      Related Posts

      उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी

      December 21, 2025

      गिरिडीह सड़क हादसा: बाइक सवार और पैदल यात्री की दर्दनाक मौत

      December 21, 2025

      ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
      • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
      • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
      • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
      • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version