Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति
    Jharkhand Top News

    विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची विश्वविद्यालय के बेसिक साइंस परिसर में पीजी केमिस्ट्री विभाग में शनिवार को नेशनल केमिस्ट्री डे मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति रांची विश्वविद्यालय डॉ डीके सिंह थे। नेशनल केमिस्ट्री डे भारतीय रसायन शास्त्र के पितामह आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जयंती पर दो अगस्त को मनायी जाती है। कार्यक्रम का शुभारंभ पीएफए विभाग के छात्रों की ओर से प्रस्तुत राष्ट्रगान और कुलगीत के बाद द्वीप प्रज्वलन से किया गया।

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डीके सिंह ने इस आयोजन के लिये पीजी केमिस्ट्री विभाग हेड के डॉ एके डेल्टाह, डॉ स्मृति सिंह और सभी विभागीय शिक्षकों का आभार जताया।

    नये शोध पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
    उन्होंने आचार्य पीसी रे को याद करते हुये अपने संबोधन में कहा कि देश ने आजादी के बाद तेज़ी से विज्ञान में प्रगति की है। देश में कोविड का प्रभावी वैक्सीन निर्माण यह साबित करता है कि भारत रसायन विज्ञान के क्षेत्र में कितना आगे है। आज के युग में विज्ञान और शोध ही हमें सर्वोच्च और आत्मनिर्भर बनाता है। कुलपति ने कहा कि केमिस्ट्री विज्ञान का केंद्र है। उन्होंने सभागार में उपस्थित छात्रों से विभाग में उपलब्ध साधनों का उपयोग कर नये नये शोध पर विशेष ध्यान देने की बात कही। ताकी हम आत्मनिर्भर होकर विश्व के समक्ष सम्मान से खड़े हों। कुलपति ने स्वयं भी यहां समय-समय पर आकर छात्रों से संवाद और अध्यारपन की इच्छा व्यक्त की। इस आयोजन में स्वागत संबोधन पीजी केमिस्ट्री विभाग के हेड डॉ एके डेल्टा ने दिया और उन्होंने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जीवनी पर प्रकाश डाला।

    प्रफुल्ल चंद्र रे के शोध को आगे बढाना ही सच्‍ची श्रद्धांजलि

    वहीं प्रो डॉ रणजीत कुमार सिंह ने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे के प्रयासों और भारत में उनके योगदानों को बताया। साथ ही भारतीय दर्शन में विज्ञान की महत्ता को बताया।

    पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार मिश्र ने कहा कि आचार्य रे देश के लिये सोचने वाले रसायनशास्त्री थे। उनके शोध को और आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    इस अवसर पर स्कूलल ऑफ मास कम्युसनिकेशन के शिक्षक मनोज कुमार शर्मा ने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जीवनी पर बनी एक शार्ट फिल्म भी दिखाई गयी। आयोजन का संचालन पीजी केमिस्ट्री की प्राध्याजपक डॉफ स्मृति सिंह ने किया।

    इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू सह डायरेक्टर आईक्युएसी प्रो सुदेश कुमार साहु, केमिस्ट्रीक विभाग के प्राध्यापक डॉ नीरज, डॉ नीलम, राकेश शर्मा, डॉ राजकुमार, डॉ शिप्रा, डॉ सोनी तिवारी, प्रो नितिश प्रियदर्शी, डॉ आनंद ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी
    Next Article झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      झारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

      August 2, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 44 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 2, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version