Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»करो या मरो का नारा ने दी स्वतंत्रता आंदोलन को नयी दिशा : केशव महतो कमलेश
    झारखंड

    करो या मरो का नारा ने दी स्वतंत्रता आंदोलन को नयी दिशा : केशव महतो कमलेश

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में प्रदेश मुख्यालय कांग्रेस भवन में शनिवार को किया गया। इस क्रम में अगस्त क्रांति दिवस का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका पर प्रकाश डाला गया और स्वतंत्रता आंदोलन के विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही साथ आदिवासी समुदाय को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

    इस अवसर पर कमलेश ने कहा कि करो या मरो का नारा आज ही के दिन दिया गया था जिसने लोगों में ऊर्जा का संचार करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन को नयी दशा और दिशा दी थी, एक नया रास्ता दिखाने का काम किया था। उसके बाद आंदोलन ने जोर पकड़ा। स्वतंत्रता आंदोलन की वेदी ने हमारे कई महान विभूतियों की बलि ली, आज का दिन उन विभूतियों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की तुलना कभी नहीं की जा सकती। आज ही के दिन महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा देकर आजादी की दिशा में एक निर्णायक आंदोलन तय किया था।

    विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कमलेश ने कहा कि आज पूरे विश्व में आदिवासी समुदाय अपने हक अधिकार अस्मिता और पहचान अपनी परंपरा और संस्कृति को बचाने के लिए जो लड़ाई लड़ रहा है वह स्वागत योग्य है। आदिवासी समाज आज एक जागरूक समाज है। सामाजिक परिवेश में आज उनकी अहम भूमिका है। प्रकृति और मनुष्य के बीच की एक अहम कड़ी आदिवासी समुदाय है जिसने जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प सदियों पहले लिया था जिसे वह आज तक निभा रहे हैं। समाज में समुदाय की भूमिका को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1994 में समुदाय को अपनी विशिष्ट पहचान के साथ रहने और उसकी सुरक्षा के लिए विश्व आदिवासी दिवस की घोषणा की थी।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन ने आजादी में मिल के पत्थर की भूमिका अदा की थी जिसमें समाज के हर तबके जाति, धर्म, युवा, बुजुर्ग महिलाओं ने सर्वस्व बलिदान कर आंदोलन को गति प्रदान की जिसका परिणाम अंग्रेजी हुकूमत की हार और भारत की आजादी के रूप में सामने आया।

    उन्होंने आदिवासी समुदाय को बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर झारखंड के निर्माण तक आदिवासी समुदाय ने अपनी भूमिका पुरजोर तरीके से अदा की थी। आदिवासी समाज के बिरसा मुंडा सिद्धू कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो सहित कई वीरों ने आजादी के लिए अपना बलिदान दिया।

    कार्यक्रम में अनादी ब्रह्म राकेश सिन्हा,विनय सिन्हा दीपू,सोनाल शांति,अभिलाष साहू,गजेंद्र सिंह,जगदीश साहू राजन वर्मा,राज वर्मा,अइनुल हक अंसारी, चंद्र रश्मि पिंगुआ सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा सांसद निशिकांत दुबे गिरफ्तारी देने पहुंचे थाना, पुलिस ने किया इनकार
    Next Article उत्तराखंड के पहाड़ों और बिहार में हो रही बारिश से गंगा किनारे बसे जिलों में आम जनजीवन प्रभावित
    shivam kumar

      Related Posts

      एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज

      November 17, 2025

      एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण

      November 17, 2025

      जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद

      November 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      • बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version