रांची। झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान आज भारी हंगामे के बीच सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश किया गया। दोपहर 12:30 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, विपक्षी विधायकों ने वेल में पहुंचकर ‘नौकरी चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। विपक्ष के लगातार विरोध और जेपीएससी-जेएसएससी समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिशों के बीच विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन का संचालन जारी रखा।

हंगामे के इस माहौल में सदन के पटल पर विभिन्न समितियों की रिपोर्टें रखी गईं और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 8,399 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। विपक्ष की नारेबाजी और हंगामे के थमने का नाम न लेने के बावजूद सदन की निर्धारित कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया। अनुपूरक बजट पेश होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को आगामी सोमवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version