रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में झारखंड से राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। उनके राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में शामिल होने से झारखंड भाजपा में उत्साह का माहौल है।

नई राष्ट्रीय टीम में 16 राष्ट्रीय मंत्री

  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में 16 राष्ट्रीय मंत्री शामिल किए गए हैं।
  • टीम में एक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और एक सह-कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।
  • झारखंड से राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
  • नई टीम में मध्य प्रदेश की कविता पाटीदार, केरल के सुरेंद्रन, उत्तर प्रदेश के भोला सिंह और संगीता यादव समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है।
  • गुजरात, दिल्ली, नागालैंड, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार और असम समेत विभिन्न राज्यों के नेताओं को भी राष्ट्रीय संगठन में जगह दी गई है।
  • महाराष्ट्र के पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
  • राजस्थान के राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नितिन नबीन ने दी नई टीम को शुभकामनाएं

नई टीम की घोषणा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति देने का काम करेगी।

नितिन नबीन ने विश्वास जताया कि नई टीम के सभी सदस्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे तथा विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्रसेवा के लक्ष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

झारखंड से प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी मिलने को प्रदेश भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके अनुभव का इस्तेमाल अब पार्टी के राष्ट्रीय संगठनात्मक कामकाज में किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version