Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख की साइबर ठगी, चीन से जुड़े गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
    देश

    वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख की साइबर ठगी, चीन से जुड़े गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 14, 2026Updated:August 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वर्क फ्रॉम होम टास्क के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले चीन से जुड़े साइबर गिरोह का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर थाना पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले, खाता संचालक और एजेंट समेत खाताधारक शामिल हैं।

    पुलिस के अनुसार, आरोपित चीन में बैठे साइबर ठगों को बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे। ठगी की रकम को कई बैंक खातों में ट्रांसफर करने के बाद उसे क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया जाता था, ताकि रकम के असली स्रोत का पता लगाना मुश्किल हो। पुलिस ने आरोपितों के पास से नौ बैंक पासबुक, पांच सिम कार्ड, छह मोबाइल फोन और कमीशन का हिसाब रखने वाला रजिस्टर बरामद किया है।

    दक्षिण पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 17 जुलाई को साइबर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज की गई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे टेलीग्राम के जरिए वर्क फ्रॉम होम टास्क आधारित नौकरी का प्रस्ताव मिला था। आरोपितों ने ऑनलाइन काम शुरू करने के लिए पहले सिक्योरिटी मनी जमा कराई। इसके बाद कमाई निकालने के नाम पर अलग-अलग शुल्क और अन्य बहानों से लगातार रकम जमा कराई गई। इस तरह पीड़ित से कुल 12 लाख रुपये की ठगी की गई।

    मामले की जांच के लिए एसआई चेतन राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी जांच में सामने आया कि ठगी में इस्तेमाल टेलीग्राम आईडी के आईपी एड्रेस चीन में लोकेट हो रहे थे। मनी ट्रेल की जांच में ठगी की रकम का एक हिस्सा गगन यादव के बैंक खाते में पहुंचा। इसी खाते का विवरण चीन में बैठे साइबर ठगों ने पीड़ित को उपलब्ध कराया था।

    तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने गुरुग्राम से गीतम सिंह को गिरफ्तार किया। मेरठ निवासी गीतम बीबीए स्नातक है। उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उसने चीन में बैठे साइबर ठगों को म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने और ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने की बात स्वीकार की। उसके मोबाइल, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम चैट की जांच में विदेशी साइबर ठगों के साथ संपर्क के साक्ष्य मिले।

    गीत‍म की निशानदेही पर पुलिस ने गाजियाबाद से 21 वर्षीय ध्रुव को गिरफ्तार किया। इटावा निवासी ध्रुव बीकॉम स्नातक है। उसके पास से अलग-अलग खाताधारकों की नौ पासबुक, पांच सिम कार्ड, एक मोबाइल फोन और कमीशन का हिसाब रखने वाला रजिस्टर बरामद किया गया।

    पूछताछ में ध्रुव ने बताया कि अनुज शर्मा ने गगन यादव का बैंक खाता खुलवाने में मदद की थी। खाते से जुड़ा सिम कार्ड भी अनुज के नाम पर था। इसके बाद पुलिस ने नोएडा से 27 वर्षीय अनुज शर्मा को गिरफ्तार किया। इटावा निवासी अनुज एमबीए स्नातक है। उसके मोबाइल की जांच में कमीशन के भुगतान से संबंधित चैट मिलीं।

    इसके बाद पुलिस ने इटावा में दबिश देकर 26 वर्षीय गगन यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना बैंक खाता साइबर सिंडिकेट को उपलब्ध कराने के बदले कमीशन लेने की बात स्वीकार की।

    जांच में सामने आया कि चीन में बैठे साइबर ठग टेलीग्राम के जरिए लोगों को आकर्षक वर्क फ्रॉम होम टास्क का लालच देते थे। शुरुआत में सिक्योरिटी राशि जमा कराई जाती थी और बाद में अधिक मुनाफे का झांसा देकर पीड़ितों से लगातार पैसे वसूले जाते थे। गिरोह से जुड़े लोग बैंक खाते और सिम उपलब्ध कराने, ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने, कमीशन लेने और रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का काम करते थे।

    पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, ठगी की रकम के पूरे नेटवर्क और चीन से जुड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार, 11 जिलों में अलर्ट
    Next Article बीआईटी चौक पर पार्किंग विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने दर्ज कराई FIR
    shivam kumar

      Related Posts

      तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती हुए जेपी नड्डा, हालत स्थिर

      August 14, 2026

      संसद के मानसून सत्र में 12 विधेयक पारित, चर्चा की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं : संसदीय कार्यमंत्री

      August 13, 2026

      सरकार संसद में नीट परीक्षा को लेकर छात्र आंदोलन पर चर्चा को तैयार : अमित शाह

      August 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • चमोली टनल हादसा: सात मजदूरों की मौत, तीन लापता; झारखंड के श्रमिकों के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
      • कराची में आज़ादी का जश्न मातम में बदला: हवाई फायरिंग में महिला की मौत, 94 से अधिक घायल
      • तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती हुए जेपी नड्डा, हालत स्थिर
      • खनिज संशोधन बिल से झारखंड को हजारों-करोड़ के नुकासन का दावा, सीएम ने राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग
      • बीआईटी चौक पर पार्किंग विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने दर्ज कराई FIR
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version