कोलंबो: भारत ने श्रीलंका को एकलौते टी20 मैच में 7 विकेट से हराते हुए श्रीलंका में अपना स्कोर 9-0 कर लिया। इससे पहले भारत 3 टेस्ट और 5 वनडे अपने नाम कर चुका है। एकलौते टी 20 मैच में कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए 54 गेंद पर 82 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। कोहली के अलावा मनीष पांडे ने भी 51 रन की शानदार पारी खेली।

इससे पहले श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 171 रन का लक्ष्य रखा था। मेज़बान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए मुनावीरा ने 53 और प्रियांजन ने 40 (नाबाद) रन बनाए जबकि भारत के लिए चहल ने तीन और यादव ने दो विकेट लिए।

इसके पहले बारिश की वजह से मैच देरी से शुरु हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया।  वनडे सिरीज़ में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें एकलौते टी-20 मैच में भी अपनी बादशाहत बरकरार रखने पर होंगी। इस मैच में टीम इंडिया का टारगेट दौरे का अंत 9-0 के साथ करने का होगा। टीम इंडिया ने टेस्ट में श्रीलंका पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद 5 वनडे मैचों की सिरीज़ 5-0 से अपने नाम की। श्रीलंका दौरे पर भारतीय बल्लेबाज शानदार लय में नजर आ रहे हैं। खुद कप्तान विराट कोहली टीम को फ्रंट से लीड कर रहे हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या ने भी अहम मौकों पर अपनी उपयोगिता साबित की है। वहीं टी 20 में अजिंक्य रहाणे और लोकेश राहुल भी अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं।

मेजबान टीम की कोशिश भारत के खिलाफ इस दौर पर पहली जीत हासिल करने की होगी। टी-20 में श्रीलंका पहली बार अपने नए कप्तान उपुल थरंगा की कप्तानी में उतरेगी। जुलाई में एंजेलो मैथ्यूज के कप्तानी से हटने के बाद थरंगा को वनडे और टी-20 में टीम की कमान सौंपी गई है। थंरगा के अलावा टीम की बल्लेबाजी में मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, सीकुगे प्रसन्ना और दिलशान मुनावीरा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं टीम में लेग स्पिनर जैफ्री वेनडरसे, तेज गेंदबाज इसुरु उदाना, विकुम संजया और सुरंगा लकमल को टीम में जगह मिली है। इन सभी पर भारत की मजबूत बैटिंग लाइन अप को जल्द से जल्द धवस्त करने की चुनौती होगी।

भारत: रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मनी, पांडे, केदार जाधव, धोनी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बूमराह, यज़ुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।

श्रीलंका : उपुल थंरगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दिलशान मुनावीरा, दासुन शनका, अकिला धनंजय, इसुरु उदाना, सीकुगे प्रसन्ना, थिसारा परेरा, लसिथ मलिंगा, अशान प्रियांजन।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version