Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दीपिका के यूनीब्रो पर छिड़ी बहस, कुछ ऐसा है पद्मावती का लुक
    Top Story

    दीपिका के यूनीब्रो पर छिड़ी बहस, कुछ ऐसा है पद्मावती का लुक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 21, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दीपिका पादुकोण चर्चा में हैं. वजह है पद्मावती में उनका नया लुक. गुरुवार को फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है. संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती का रोल निभा रही हैं. पद्मावती के लुक में दीपिका को वैसे तो काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस लुक में उनकी यूनीब्रो को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं. बता दें कि पोस्टर में दीपिका की दोनों भौहें आपस में मिली हुई दिखाई गई हैं, इसे यूनीब्रो कहा जाता है.

    इस फिल्म में दीपिका के लुक को खासतौर पर राजपूताना महारानी से मिलता-जुलता दिखाया गया है. यही वजह है कि उनके इस लुक की तुलना राजपूताना रानियों की पुरानी पेंटिंग्स से भी हो रही है. बताया जाता है कि रानी पद्मावती की अधिकतर पेंटिंग्स में वह भी यूनीब्रो के साथ ही नजर आई हैं.

     

    दीपिका ने जिस तरह इस लुक को पेश किया है, उससे एक तरफ उनकी तारीफ हो रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग आलोचना करने में भी पीछे नहीं हैं.

    कुछ यूजर्स ने इसे आने वाले समय का फैशन स्टेटमेंट ही बता दिया है.

    कुछ का कहना है कि इस यूनीब्रो लुक को लेकर दीपिका ने काफी हिम्मत का काम किया है. अगर पारंपरिक तथ्यों पर गौर करें, तो यूनीब्रो को मासूमियत का प्रतीक माना जाता है.

    दीपिका से पहले काजोल और मेक्सिकन अभिनेत्री फ्रीडा काह्लो पर इस लुक को लेकर चर्चा बटोर चुकी हैं. वहीं नजर डालें ट्विटर पर, तो दीपिका के इस पद्मावती लुक को शेयर करने के बाद से ही, उनके फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया था. कुछ का कहना था कि दीपिका ने ऐसा उदास लुक क्यों लिया? वहीं कुछ यूजर्स इस यूनीब्रो लुक के पीछे की वजह बताने से भी नहीं चूके. एक यूजर ने लिखा कि दीपिका को इस पोस्टर में यूनीब्रो के साथ दिखाया गया है, क्योंकि रानियों को आईब्रो बनवाने का समय नहीं मिलता था. कुछ यूजर्स ने दीपिका की यूनीब्रो की आलोचना करने वालों के लिए यहां तक लिख दिया कि जिन्हें उनका ये लुक पसंद नहीं है, उन्हें पद्मावती देखने का भी कोई हक नहीं है.

    कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा कि दीपिका यूनीब्रो के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इस पोस्टर में दीपिका पीले, लाल और गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं. मांग टीका लेकर कंगन तक उन्होंने सिर से पैर तक शाही गहने पहने हैं.

    बता दें कि फिल्म में दीपिका के साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म एक दिसंबर 2017 को रिलीज होनी है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमार्केट में विटारा ब्रेजा ने मचाई धूम
    Next Article शकरकंद खाने से होते है सेहत में भरपूर फायदें
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने सीआईडी की विशेष अदालत में लगाई जमानत की गुहार

    August 13, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई, CCTV में कैद हुई वारदात

    August 13, 2026

    बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद: टाइगर मोबाइल जवानों पर हमले का आरोपी युवक हिरासत में

    August 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • संसद के मानसून सत्र में 12 विधेयक पारित, चर्चा की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं : संसदीय कार्यमंत्री
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने सीआईडी की विशेष अदालत में लगाई जमानत की गुहार
    • मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई, CCTV में कैद हुई वारदात
    • बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद: टाइगर मोबाइल जवानों पर हमले का आरोपी युवक हिरासत में
    • सरकार संसद में नीट परीक्षा को लेकर छात्र आंदोलन पर चर्चा को तैयार : अमित शाह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version