राजकुमार राव की इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म न्यूटन को भारत की तरफ से आॅस्कर भेजा जाएगा। इस बात की जानकारी फिल्म फेडरेशन आॅफ इंडिया ने शुक्रवार को दी। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड के भ काफी सराहना मिली। न्यूटन को कुल 350 ही स्क्रीन्स मिले। इसके बावजूद फिल्म की पहले दिन की कमाई बेहतर है। अब इसकी कुल 900 स्क्रीन्स तक पहुंच गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक न्यूटन ने पहले दिन 96 लाख रुपये कमाए हैं। अमित मसुरकर निर्देशित न्यूटन को अब तक घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 10 करोड़ 73 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है। आपको बता दें कि इस कम बजट की फिलम ने श्रद्धा कपूर की हसीना और संजय दत्त की भूमि को पीछे छोड़ दिया है। जबकि भूूमि और हसीना पारकर को न्यूटन के मुकाबले ज्यादा स्क्रीन्स के साथ रिलीज किया गया था। लेकिन अब न्यूटन को मिल रहे अच्छे रिपॉन्स को देखते हुए सिनेमाघरों के मालिकों ने शो में इजाफा किया है।
सोमवार को 1.31 करोड़ रुपए की कमाई की, मंगलवार को यह बढ़ गई और 1.34 करोड़ रुपए का बिजनेसा किया। शुक्रवार को इसे केवल 96 लाख रुपए की कमाई हुई थी। शनिवार को इसे 2.52 करोड़ रुपए मिले। रविवार की कमाई 3.42 करोड़ रुपए रही। मंगलवार की रकम मिलाकर इसकी कुल कमाई 9.55 करोड़ रुपए हो चुकी है। कुल 8 से 10 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली है। दर्शक इसके क्रिटिक को बहुत पसंद कर रहे है। आपको बता दें कि फिल्म न्यूटन को भारत की तरफ से आॅस्कर के लिए भी भेजा जा रहा है।
विवादों में थी फिल्म
बताया जा रहा है कि यह फिल्म सीक्रेट बैलट की कापी है। इसके अलावा फिल्म का पोस्टर भी सत्यजीत रे की 1990 में आई गणेशत्रु के पोस्टर से मिलता जुलता बताया गया था।