झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास तीन दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर में हैं. मुख्यमंत्री ने यहां दुर्गापूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए. पूजा पंडालों में मुख्यमंत्री के आने से पूजा समितियों से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ गया.
मुख्यमंत्री ने आज सुबह अपने एग्रीको स्थित आवास से निकल कर पूर्वी विधानसभा के लगभग सभी पूजा पंडालों में देवी दुर्गा के दर्शन किए. उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना भी की. मुख्यमंत्री एग्रीको से निकल कर सिदगोड़ा सिनेमा दिवाल मैदान पूजा पंडाल, विद्यापतिनगर पूजा पंडाल, बागुनगर पूजा पंडाल, बारिडीह पूजा पंडाल, बिरसानगर दुर्गा पूजा पंडाल, टेल्को सबुजसंघ दुर्गा पूजा पंडाल, टीन्प्लेट इवनिंग क्लब दुर्गा पूजा पंडाल और गोलमुरी सर्कस मैदान में मां दुर्गा के दर्शन किए.
गोलमुरी सर्कस मैदान में बने फेसबुक पूजा पंडाल में जाने के बाद मुख्यमंत्री प्रसन्न हो उठे. यहां फेसबुक के जरिए मां दुर्गा के पंडाल और साथ ही बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ, नोट बंदी, डिजिटल इंडिया के कटवेज देख कर मुख्यमंत्री बहुत खुश हुए.
इन पूजा पंडालों में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री यहां से सीधे अपने एग्रीको स्थित आवास पर लौट गए.