Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»‘रोहिंग्या मुसलमानों के प्रति मानवतावादी रवैया अपनाए भारत’
    Top Story

    ‘रोहिंग्या मुसलमानों के प्रति मानवतावादी रवैया अपनाए भारत’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 7, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे का दक्षिण पूर्वी और दक्षिण एशिया की सुरक्षा पर गंभीर असर हो सकता है। इनकी कमजोर स्थिति इन्हें आसानी से आतंकवादी संगठनों द्वारा अपने समूहों में शामिल किए जाने का कारण बन सकती है।

    ह्यूमन राइट्स वॉच रिपोर्ट 2017 के अनुसार, म्यांमार में जून 2012 से जातीय सफाई अभियान जारी है, जिसके तहत रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ सबसे गंभीर और व्यापक हिंसा बरपाई जा रही है।

    रोहिंग्या मुसलमानों के प्रति सरकारी सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के कारण सामूहिक नरसंहार, थर्ड डिग्री टॉर्चर, मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां, दुष्कर्म और अन्य यौन अपराधों समेत मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। इतना ही नहीं, इन लोगों को कहीं आने-जाने, शादी, शिक्षा और रोजगार जैसे मसलों में भी आजादी नहीं है।

    गंभीर खाद्य असुरक्षा और कुपोषण के चलते रोहिंग्या मुसलमानों को कई रोगों का भी सामना करना पड़ रहा है क्योंकि सरकार, मानवतावादी एजेंसियों को उन्हें खाद्य सामग्री और दवाओं जैसी आवश्यक सामग्री तक मुहैया नहीं कराने दे रही है।

    2012 में हिंसा शुरू होने के बाद से करीब 1,20,000 रोहिंग्या मुसलमान विभिन्न रेखाइन शिविरों और पड़ोसी देशों में विस्थापित हो चुके हैं।

    मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकरी का बयान सामने आया था, जिसके अनुसार पिछले कुछ दिनों में ही कम से कम 1,23,000 रोहिंग्या मुसलमान सीमा पार करके बांग्लादेश पलायन कर चुके हैं। इनमें से 30,000 लोगों ने 24 घंटों में पलायन किया।

    रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ कई वर्षो के मानवाधिकार उल्लंघनों के बाद अक्टूबर 2016 में बांग्लादेश की सीमा से सटी मे यू पर्वत श्रृंखला में अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (एआरएसए) नाम का एक आतंकवादी संगठन उभरा।

    25 अगस्त, 2017 को रोहिंग्या आतंकवादियों ने रेखाइन राज्य में सीमा पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें 12 सुरक्षाकर्मियों समेत 71 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद, रोहिंग्या लोगों ने सुरक्षा बलों पर बिना किसी कारण गोलीबारी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने यहां तक कि ‘बच्चों को भी नहीं छोड़ा।’

    म्यांमार को 1997 में आसियान के एक पूर्णकालिक सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।

    दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) ने सदस्य देशों के बीच मानवाधिकार बढ़ाने के उद्देश्य से 2009 में मानवाधिकार पर आसियान अंतर-सरकारी आयोग गठित किया था। 2012 में नोम पेन्ह में आसियान शिखर सम्मेलन में आसियान मानवाधिकार घोषणा (एएचआरडी) का प्रारूप तैयार किया गया और एकमत से स्वीकृत किया गया था।

    म्यांमार एएचआरडी का हस्ताक्षरकर्ता है और उसने मानवाधिकारों की रक्षा और प्रचार के लिए सहयोग की प्रतिबद्धता जताई है। इसके बावजूद रोहिंग्या मुद्दा गंभीर होता जा रहा है।

    भारत ने दक्षिणपूर्व एशिया के साथ बहुपक्षीय संबंध बढ़ाने के लिए 1990 के दशक में ‘लुक ईस्ट पॉलिसी’ लागू की थी। इस नीति को सभी सरकारें अपनाती रही हैं और इसका काफी लाभ भी मिला है।

    नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद संभालने के तत्काल बाद ही 2014 में म्यांमार की यात्रा की थी। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने भारत-प्रशांत क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया था। इस नीति की संभावनाओं में विस्तार करते हुए इसका नाम बदलकर ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ (एईपी) कर दिया गया।

    एईपी का मुख्य उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय संबंधों के जरिए तीन ‘सी’ यानी वाणिज्य, संपर्क और संस्कृति को बढ़ावा देना है। भारत के पूवरेत्तर को एईपी में प्राथमिकता दी गई है और इस नीति का प्रचुर लाभ भी मिल रहा है, जिसके चलते 2016 में आसियान के साथ व्यापार बढ़कर 70 अरब डॉलर हो गया।

    म्यांमार भारत और आसियान के बीच एक कड़ी है। एईपी की सफलता के लिए म्यांमार से भारत के सुखद संबंध जरूरी हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते और नजदीकी भू-रणनीतिक संबंध हैं, लेकिन रोहिंग्या समस्या इस द्विपक्षीय संबंध पर असर डाल सकती है। इसलिए रोहिंग्या शरणार्थी मामले को एक मानवतावादी संकट समझते हुए दोनों पक्षों की ओर से इसका समाधान तलाशा जाना चाहिए।

    रिपोर्टो के अनुसार, भारत में करीब 40,000 रोहिंग्या मुसलमान रहते हैं। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने ‘विदेशी अधिनियम’ के तहत ‘अवैध’ रोहिंग्या लोगों की पहचान, गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण पर चर्चा के लिए बैठक की थी।

    दुनिया के सर्वाधिक उत्पीड़ित समुदाय को वापस भेजने के भारत सरकार के फैसले की भारतीय मानवाधिकार संगठनों ने आलोचना की है।

    हालांकि, रोहिंग्या लोगों का मुद्दा म्यांमार का एक आंतरिक मामला है और इसका क्षेत्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है, लेकिन इसे मानवतावादी नजरिये से भी देखा जाना चाहिए। हालांकि भारत एएचआरडी का हस्ताक्षरकर्ता नहीं है, लेकिन विभिन्न स्तरों पर आसियान के साथ संबंध को देखते हुए मोदी म्यांमार को एएचआरडी के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की याद दिला सकते हैं और नेतृत्व से इस मुद्दे का एक उचित समाधान ढ़ूंढ़ने का आग्रह कर सकते हैं।

    (डॉ. बावा सिंह पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। ये उनके निजी विचार हैं।)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब यहां अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, अमित शाह ने किया ऐलान!
    Next Article कामयाब रहा अमेरिका तो बर्बाद होगा उत्तर कोरिया!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

    May 17, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

    May 17, 2025

    हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

    May 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
    • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
    • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
    • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
    • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version