Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लखनऊ में राजनाथ सिंह ने कहा- आजादी का आंदोलन किसी दल का नहीं बल्कि जनांदोलन था
    Top Story

    लखनऊ में राजनाथ सिंह ने कहा- आजादी का आंदोलन किसी दल का नहीं बल्कि जनांदोलन था

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 4, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश को आजादी किसी एक दल की वजह से नहीं बल्कि जनांदोलन से मिली। यदि वर्ष 2022 तक भारत को जातिमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, साम्प्रदायिकता मुक्त बनाना है तो युवाओं को आगे बढ़ कर देश के विकास में भागीदार बनाना होगा। यह बात गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कही। वह सोमवार को संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय एवं हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड, रक्षा मंत्रालय द्वारा पर्यटन भवन गोमतीनगर में आयोजित चित्र प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे।

    मोदी ने स्वच्छता अभियान को जनांदोलन का रूप दिया

    उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता का अभियान चलाया, लेकिन आजाद भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे जनांदोलन का रूप दिया। विश्व की सबसे बड़ी पंचायत संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग का पाठ पढ़ाया। इसके बाद आज विश्व के लगभग 166 देशों में योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने वर्ष 1942 में करो या मरो का नारा दिया था। इसके बाद देशवासियों ने एकजुट होकर पांच वर्ष बाद यानि वर्ष 1947 में आजादी दिलाई।

    ‘नया भारत, हम करके रहेंगे’ विषय पर आयोजित पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने एवं आगामी वर्ष 2022 में देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी यात्रा एवं भारत छोड़ो आंदोलन आदि को प्रमुखता से दर्शाया गया है। यह कार्यक्रम भारत से भ्रष्टाचार, गरीबी, जातिवाद, गंदगी, सांप्रदायिकता, आंतकवाद के खात्मे को अपना प्रमुख ध्येय मानता है।

    संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा लखनऊ में इस समारोह का आयोजन करने का उत्तरदायित्व हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को दिया गया है। आठ सितम्बर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी के साथ ही गीत एवं नाटक प्रभाग द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

    इस अवसर पर सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय राजीव यादव, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश राजीव कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, एचएएल राजीव कुमार, अधिशासी निदेशक, एचएएल, आर माधवन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेल्फी लवर्स के लिए बेहद खास यह फोन- जाने इसकी खासियत और कीमत
    Next Article चीन ने बताया, BRICS घोषणापत्र में क्यों शामिल हुआ जैश, लश्कर का नाम
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई

    May 13, 2025

    साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप

    May 13, 2025

    ट्रेड यूनियनों हडताल 20 मई से, खनन सहित कई सेवाएं होंगी प्रभावित

    May 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
    • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
    • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
    • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
    • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version