लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहिएत एक अन्य मंत्री शुक्रवार को विधानपरिषद् चुनाव की लड़ाई लड़े बिना ही जीत हासिल कर ली है। सीएम योगी सहित चार प्रत्याशिओं को विधान परिषद् का निर्वोइरोध सदस्य चुन लिया गया है।

बतादे कि शुक्रवार को सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा सहित मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को विधान परिषदीय चुनाव में निर्विरोध चुना गया है। यह चारो बिना चुनाव के ही MLC बन गये हैं। बताया जा रहा है कि नामांकन की अंतिम तिथि तक किसी भी विपक्षी दल ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।

जिसके बाद सभी की जीत बिना चुनाव के तय हो गयी थी। ज्ञात हो कि मार्च में यूपी के सीएम की शपथ लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को छह माह के अन्दर विधानमंडल की सदस्यता लेनी जरुरी थी।

यह समय 6 महीने का था। वहीँ योगी की सरकार में चार मंत्री ऐसे भी थे जो विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। ऐसे में सभी को छह महीने के अंदर सदस्यता लें आनिवार्य था। वहीँ बीजेपी ने सभी को विधान परिषद् से विधानमंडल भेजने का विचार बनाया था। जिसके लिए पहले से ही पांच MLC ने अपने पदों से इस्तीफा देकर बीजेपी की राह आसान कर दी थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version