Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»संन्यास पर जा रहे दिग्विजय, राहुल गांधी से मुलाकात
    Top Story

    संन्यास पर जा रहे दिग्विजय, राहुल गांधी से मुलाकात

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 26, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह कुछ समय के लिए संन्यास पर जा रहे हैं। दिग्विजय सिर्फ 6 महीने में राजनीति से दूर हो रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी महासचिव बने रहेंगे लेकिन किसी राज्य का प्रभार नहीं देखेंगे। इस 6 महीने के राजनीतिक संन्यास में दिग्विजय राजा नर्मदा यात्रा पर निकलेंगे। इसकी घोषणा करने से पहले उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उसके बाद कांग्रेस मुख्यालय आकर कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा से मुलाकात की और एआईसीसी को 6 महीने के लिए अलविदा कह दिया। दिग्विजय ने कहा कि इन महीनों में राजनीति से दूर रहकर वे 3300 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा करेंगे।

    दिग्गी अपनी इस यात्रा को आध्यात्मिक बता रहे हैं लेकिन अगर राजनीतिक दृष्टि से देखें तो यह काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उनकी यात्रा ने राज्य में सियासी सुगबुगाहट पैदा कर दी है। नर्मदा के किनारे-किनारे अपनी 3300 किलोमीटर की यात्रा के दौरान दिग्गी मध्यप्रदेश की 110 विधानसभा सीटों और गुजरात की 20 विधानसभा सीटों से गुजरेंगे। मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव 2003 में हारने के बाद दिग्गी ने कहा था कि, वे अगले 10 साल कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्होंने ऐसा किया भी। 2004 से वे पार्टी के महासचिव हैं लेकिन कुछ महीने पहले उन्होंने सोनिया गांधी से मिलकर सभी राज्यों का प्रभार लेने की गुजारिश की थी। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की गतिविधियों से लगभग मुक्त कर दिया था। ऐसे में अब 6 महीने का ब्रेक पर उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

    दिग्गी ने लिखा चौहान को खत
    अपनी यात्रा स पहले दिग्गी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खत भी लिखा है कि, उनकी यात्रा के दौरान मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करा दी जाए, जिससे स्वच्छ भारत मिशन सफल रहे। इसके पीछे दिग्गी ने तर्क दिया था कि उनकी नर्मदा यात्रा जंगलों और कई ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरेगी, ऐसे में कई लोग लोग उनसे मिलने आ सकते हैं, इसलिए वहां अगर शौचालय न हुआ तो अव्यवस्था फैल सकती है।

    कोई बयानबाजी नहीं करेंगे दिग्गी राजा
    दिग्विजय सिंह ने तय किया है कि वे अपनी इस यात्रा के दौरान कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं करेंगे और न ही सोशल मीडिया पर कोई राजनीतिक टिप्पणी करेंगे। हालांकि वे खुद राहुल गांधी और कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटस को रिट्वीट करेंगे। बता दें कि दिग्विजय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी टिप्पणियों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दिग्विजय अपनी पार्टी के हाजिर जवाब नेता हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू के बाद अब तेजस्वी भी CBI के सामने नहीं हुए पेश, 15 दिनों की मोहलत मांगी
    Next Article कैसे बन गया हिंसा और अलगाववाद का गढ़?
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

    May 16, 2025

    जिस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं वहां 174 मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा मंईयां सम्मान का लाभ : चंपाई सोरेन

    May 16, 2025

    मंईयां योजना के लाभुकों को एक साथ मिलेगी दो माह की राशि

    May 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
    • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
    • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
    • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
    • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version