Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»US: तूफान से तबाही की आशंका, 56 लाख लोगों से फ्लोरिडा खाली करने को कहा गया
    Top Story

    US: तूफान से तबाही की आशंका, 56 लाख लोगों से फ्लोरिडा खाली करने को कहा गया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन: पांचवीं श्रेणी के शक्तिशाली तूफान इरमा के राज्य की ओर बढ़ने की खबरों के बीच तटीय फ्लोरिडा में रहने वाले 50 लाख से ज्यादा लोगों को स्थान खाली करने को कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि इरमा के रविवार को फ्लोरिडा पहुंचने का अंदेशा है और जिस तरह का इसका वेग है, यह समूचे फ्लोरिडा और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचा सकता है। फ्लोरिडा में अधिकारियों ने 56 लाख लोगों को स्थान खाली करने का आदेश दिया है। यह राज्य की तकरीबन एक चौथाई आबादी है। अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी दी है कि जो लोग स्थान खाली नहीं करेंगे वे इरमा के आने के बाद बचाव सेवा की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।

    फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रमुख ब्रॉक लॉन्ग ने कहा कि सवाल यह नहीं कि फ्लोरिडा प्रभावित होगा। सवाल यह है कि कितनी बुरी तरह से फ्लोरिडा प्रभावित होगा। लॉन्ग ने कहा कि तूफान एक बड़ा खतरा बना हुआ है जो अमेरिका और या तो फ्लोरिडा या दक्षिणपूर्वी राज्यों में तबाही मचाने जा रहा है, यह एक जटिल भविष्यवाणी है। उन्होंने कहा कि अलबामा से उत्तर कैरोलिना तक हर किसी को इस तूफान की हलचल पर करीब से नजर रखनी चाहिए। फ्लोरिडा में हजारों भारतीय अमेरिकी रहते हैं। इसके अलावा, तटीय फ्लोरिडा में इरमा के आने के बाद किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए रक्षा विभाग ने हजारों संघीय कर्मियों और कई हजार सैन्य कर्मियों की तैनाती की है।

    व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शनिवार को इरमा के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें हाल में अमेरिका के वर्जिन द्वीपों, प्यूर्तो रिको और आसपास के द्वीपों पर तूफान के प्रभाव के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। साथ ही में उन्हें संघीय और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी भी दी गई। फ्लोरिडा में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवाशिंगटन में अमेरिकी सैनिकों संग भारतीय सेना युद्धाभ्यास करेगी
    Next Article हैदराबाद में आज जीएसटी काउंसिल की बैठक, लग्जरी कारों पर बढ़ सकता है सेस
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

    May 17, 2025

    गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

    May 17, 2025

    हाइवे पर खनिज ढुलाई पर 150 रुपये प्रति ट्रिप लगेगा टोल टैक्स, नहीं देने पर तीन गुना जुर्माना

    May 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
    • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
    • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
    • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
    • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version