Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»यदि आपको संतुष्टि के लिए कुछ देना है, तो क्षमा दीजिए
    Breaking News

    यदि आपको संतुष्टि के लिए कुछ देना है, तो क्षमा दीजिए

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। श्री दिगंबर जैन मंदिर रामगढ़ एवं रांची रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धा पूर्वक 14 सितंबर को आरंभ हुआ। दशलक्षण महापर्व दशलक्षण विधान की मांडला स्थापित कर किया गया। श्री दशलक्षण महापर्व के पहले दिन प्रात: 6:30 बजे से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हुआ। श्री दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: कलश स्थापना, जलाभिषेक, शांतिधारा अखंड ज्योत एवं अष्टमंगल स्थापना की गई। पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की गयी। मंदिर में कलश स्थापना रमेश सेठी एवं नागरमल जैन द्वारा किया गया। वही हीरालाल पाटनी, संजय सेठी, संपतलाल चूड़ीवाल, मांगीलाल जैन, सुभाष जैन, नरेंद्र जैन ,देवेंद्र जैन, सुरेश सेठी आदि ने भी कलश स्थापना किया। प्रथम जलाभिषेक दिलीप चूड़ीवाला और नरेंद्र छाबड़ा ने किया। जबकि शांति धारा सुभाष पाटनी और ललित जैन ने किया। अखंड ज्योत की स्थापना रमेश सेठी द्वारा किया गया। पंच मेरु की स्थापना ललित गंगवाल, महावीर जैन, कमल जैन, भागचंद जैन द्वारा किया गया।
    अष्टमंगल की स्थापना श्रीमती मीना जैन, डॉली जैन, शारदा जैन, उषा जैन, कंवर देवी बाजरा एवं प्रतिभा सेठी ने किया। वहीं श्री दशलक्षण महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की गई इसमें उत्तम क्षमा, सबको क्षमा, सबसे क्षमा की बात कही गई। क्षमा पर्व सहनशीलता से रहने की प्रेरणा देता है। अपने मन से क्रोध ना होने देना। अगर हो भी जाए तो अपने विवेक से नम्रता से उसे विफल कर देना। क्षमा पर्व मनाते समय अपने मन में छोटे बड़े का भेद भावना रखते हुए सभी से क्षमा मांगना इस पर्व का मुख्य उद्देश्य है। हम सब यह क्यों भूल जाते हैं कि इंसान हैं और इंसानों से गलतियां हो जाना स्वभाविक है। यह गलतियां या तो हमसे हमारी परिस्थितियां करवाती है या अज्ञातवास हो जाती है। ऐसी गलतियों पर ना हमें दूसरों को सजा देने का हक है और ना स्वयं को। यदि आपको संतुष्टि के लिए कुछ देना है तो क्षमा दीजिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअजेय भारत, अटल भारत के नारे के साथ जनता के बीच जायेंगे: गिलुआ
    Next Article एक माह के अंदर शुरू होगी भाषा एकेडमी: सीएम
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version