Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अजेय भारत, अटल भारत के नारे के साथ जनता के बीच जायेंगे: गिलुआ
    Top Story

    अजेय भारत, अटल भारत के नारे के साथ जनता के बीच जायेंगे: गिलुआ

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2018Updated:September 14, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी और लोकसभा संयोजक की बैठक हुई। बैठक में शनिवार को होनेवाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर कार्ययोजना तैयार की गयी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने बताया कि भाजपा अजेय भारत, अटल भाजपा, मेरा बूथ सबसे मजबूत नारा को लेकर जनता के बीच जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन ने संकल्प लिया है कि मिशन 2019 के तहत झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों को जीतना है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने रांची प्रवास में 19 तरह के काम दिये थे। बैठक में उस पर चर्चा हुई। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिये टास्क में से अधिकतर पर शत प्रतिशत काम हो गया है और बाकी पर तेजी से काम चल रहा है।

    बूथों की मजबूती पर फोकस
    गिलुआ ने कहा कि मिशन 2019 के तहत बूथों की मजबूती पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है। पहले एक बूथ पर सदस्यों की संख्या 11 रखी गयी थी। अब एक बूथ पर 25 की संख्या कर दी गयी है। इसमें मुख्य रूप से युवा और महिला को जोड़ना है। यह काम तेजी से पूरे राज्य में चल रहा है। चुनाव से पहले सभी बूथ को ए प्लस की श्रेणी में लाना है।

    15 सितंबर से दो अक्टूबर तक एक घंटा श्रमदान करेंगें कार्यकर्ता
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में यह तय हुआ है कि 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत राज्यभर में सफाई अभियान चलाना है। पार्टी के कार्यकर्ता चाहे वे किसी भी पद पर हों प्रतिदिन एक घंटा का समय निकालकर श्रमदान करेंगे। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन से लेकर 25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक राज्यभर में मेडिकल शिविर लगाया जायेगा। इस शिविर में गरीबों, दलितों, वंचितों, आदिवासियों और असहाय लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जायेगी।

    अगले छह महीने के भीतर राज्य के सभी 68 लाख परिवार को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जायेगा : उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची से आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत करेंगे। यह विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा है। झारखंड के 57 लाख परिवार को इस योजना से जोड़ा जा रहा है। कहा कि अगले छह महीने के भीतर राज्य के सभी 68 लाख परिवार को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जायेगा। कहा कि सभी सांसद प्रखंड मुख्यालय में पांच-पांच परिवार को इस योजना से जोड़ेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अभियान चलाकर सभी परिवार को इस योजना से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार को कार्यसमिति की बैठक से पहले कार्निवाल भवन में प्रधानमंत्री के संबोधन को सभी सदस्य सुनेंगे। इसके बाद डिबडीह में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। इसमें कार्यसमिति के सभी सदस्य भाग लेंगे। मुख्यमंत्री वहां की जनता से बात भी करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के बाद राजनीतिक प्रस्ताव रखा जायेगा और पारित किया जायेगा। अंत में मुख्यमंत्री का संबोधन होगा।

    बैठक में ये थे उपस्थित
    बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, रवींद्र राय, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, समीर उरांव, महेश पोद्दार, सुनील सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, सतेंद्र तिवारी, उषा पांडेय, प्रिया सिंह, प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, अनंत ओझा, नवीन जयसवाल, मुनेश्वर साहू, मनोज सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, जेबी तुबिद, राजेश शुक्ल, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, अनिल सिन्हा, मिस फिक्का, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, संजय जयसवाल, आरती सिंह, ज्योतिरेश्वर सिंह, सोना खान, नीरज पासवान, रामकुमार पाहन, अशोक भगत, बिरंची नारायण, संजय सेठ, बालमुकुंद सहाय, सतेंद्र सिंह, विनय कुमार लाल, कर्नल संजय सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

    गामा सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि
    प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. गामा सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी। खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने गामा सिंह के जीवन वृत्त एवं संगठन में उनके योगदान की चर्चा की। दो मिनट का मौन रखकर सभी ने गामा सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअफसरों के तलब होते ही 13 साल बाद हो गयी गिरफ्तारी
    Next Article यदि आपको संतुष्टि के लिए कुछ देना है, तो क्षमा दीजिए
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version