रांची। राज्यभर में दोपहर बाद शुरू हुई बारिश देर शाम तक होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, बंगाल की खाड़ी की उत्तर दिशा में लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। इससे झारखंड के मध्य और दक्षिणी हिस्से में बारिश हो रही है। अगले चार दिन बारिश होनेे के आसार हैं। गुरुवार को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
अगले चार दिन बारिश तो झारखंड सामान्य बारिश की श्रेणी में : मौसम विज्ञानी आरएस शर्मा ने बताया कि अभी राज्य में मानसून सक्रिय है, जो 25 दिन और रहेगा। अगले चार दिन यदि अच्छी बारिश होती रही तो झारखंड सामान्य बारिश की श्रेणी में पहुंच जाएगा। इस वर्ष राज्य में सामान्य बारिश 1092 मिमी होने की संभावना है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बारिश अब भी 191 मिमी कम है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दी चेतावनी- एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना
889.4 मिमी बारिश होना चाहिए था अब तक
78% बारिश 01 जून से 05 सितंबर तक
22% बारिश 25 दिन में होने के आसार
1052 मिमी झारखंड के लिए सामान्य श्रेणी
698.8 मिमी बारिश हुई अब तक
इन जिलों में अच्छी बारिश के आसार
दक्षिणी झारखंड में : पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां।
मध्य झारखंड में : रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़।
उत्तर-पश्चिम झारखंड में : पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा।
कहां कितनी बारिश
रांची 03 मिमी
जमशेदपुर 24 मिमी
चक्रधरपुर 30 मिमी
चाईबासा 20 मिमी
पाकुड़ 10 मिमी
मधुपुर 20 मिमी
अधि.पारा 27 से 30 डिग्री के बीच रहेगा
रांची का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं अगले 3 दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री और 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है।