Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»‘सपनों के महल’ दिखा आम्रपाली ने यूं लगाया चूना
    Top Story

    ‘सपनों के महल’ दिखा आम्रपाली ने यूं लगाया चूना

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 5, 2018Updated:September 5, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा : आम्रपाली मामले को सुप्रीम कोर्ट ने बहुत बड़ा फ्रॉड बताया है। वहीं, बायर्स का कहना है कि बिल्डर ने उनके साथ कदम-कदम पर धोखा किया। बिल्डर ने सपनों का महल बनाकर बेच डाला और जीवन भर की कमाई हड़प ली। इसके अलावा साजिश के तहत प्रॉजेक्ट के लिए दिया गया पैसा दूसरी जगह डायवर्ट कर दिया गया। इसी तरह से फ्लैक्सी प्लान और प्रॉजेक्ट्स में दुकानें बेच कर जालसाजी की गई है। बिल्डर को पता था कि वह प्रॉजेक्ट को पूरा नहीं कर पाएगा।

    आम्रपाली के ग्रेनो स्थित 6 प्रॉजेक्ट में 32 हजार और नोएडा में करीब 10 हजार बायर्स फंसे हैं। ग्रेनो वेस्ट के सभी प्रॉजेक्ट का काम बंद है। बायर्स को करीब 8 साल से पजेशन का इंतजार है। ये प्रॉजेक्ट 2010 के आसपास लॉन्च हुए थे। मामला कोर्ट में है। बायर्स की संस्था नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में नेफोवा व इससे जुड़े बायर्स भी पार्टी हैं।

    ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली का गोल्फ होम, लेजर वैली, ड्रीम वैली, सेंचुरियन पार्क और लेजर पार्क रेजिडेंशल है। वहीं, ग्रेनो वेस्ट में ही कमर्शल प्रॉजेक्ट टेक पार्क है। अभिषेक कुमार और ड्रीम वैली के बायर के. के. कौशल का कहना है कि बिल्डर ने पूरी साजिश के तहत बायर्स के साथ कदम-कदम पर फ्रॉड किया है। बायर्स के अनुसार, बिल्डर ने कागजों में शानदार प्रॉजेक्ट की तस्वीरें दिखाकर ठगा है। प्रॉजेक्ट के नाम पर पैसे लिए गए। फ्लैट पर कब्जा देने का समय दिया गया, लेकिन पैसे लेने के बाद काम बंद कर दिया। अब पता नहीं घर कब मिलेगा।

    ऐसे ठगे गए आम्रपाली के बायर्स
    आम्रपाली के खरीदारों का आरोप है कि बिल्डर ने पूरी प्लानिंग के साथ फ्लैक्सी प्लान बनाया। मसलन, 18 मंजिला इमारत में 15 मंजिल तक निर्माण होने पर 95 प्रतिशत पेमेंट की शर्त रखी गई। इसी आधार पर लोन भी हुए। बाद में साजिश के तहत इमारतों को 22 मंजिल तक बनाने का फैसला लिया, लेकिन फ्लैक्सी प्लान में बदलाव नहीं हुआ। नियम के अनुसार मंजिल बढ़ने पर प्लान में भी बदलाव होना चाहिए था।

    इस तरह 22 मंजिला इमारत होने के बावजूद 15 मंजिल पर ही 95 प्रतिशत पेमेंट ले ली। साथ ही ऊपर के फ्लैट पर हवा में बुकिंग कर भी लोगों को ठगते हुए निर्माण अधूरा छोड़ दिया। बिल्डर पर बायर्स के 2700 करोड़ रुपये डायवर्ट करने का आरोप है। निवेशकों का कहना है कि बिल्डर ने साजिश के तहत पैसे लिए।

    उन पैसों से कुछ काम करके दिखाया, जिससे पेमेंट आती रहे और नए लोग भी जाल में फंसते रहें। इसके साथ ही बायर्स से जिस प्रॉजेक्ट के लिए पैसे लिए गए, उनको दूसरे प्रॉजेक्ट लगाया। दूसरे प्रॉजेक्ट के बायर्स को भी ठगा और उनका पैसा दूसरे बिजनेस वाली अपनी कंपनियों में लगा दिया गया। इस तरह हर प्रॉजेक्ट के बायर ठगे जाते रहे। बाद में पैसे न होने की बात कहकर काम बंद कर दिया गया।

    अधूरे प्रॉजेक्ट में दुकानें भी बेची
    बायर केके कौशल ने बताया कि अभी भी कुछ ब्रोकर लोगों को ऐसे ऑफर दे रहे हैं, जिसमें साजिश की बू आ रही है। ये लोग कह रहे हैं किसी भी दूसरे बिल्डर के प्रॉजेक्ट में अधिक कीमत की प्रॉपर्टी खरीदने पर आम्रपाली में किए गए निवेश की रकम को उसमें अजेस्ट कर लेंगे। मसलन अगर अपने आम्रपाली में 20 लाख रुपये निवेश कर रखे हैं तो दूसरे प्रॉजेक्ट में 60 लाख की प्रॉपर्टी लेने पर आपको 40 लाख ही देने होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैलिफोर्निया अपार्टमेंट परिसर में हुई गोलीबारी, 8 लोग घायल
    Next Article SC/ST एक्ट के विरोध में 6 सितंबर को भारत बंद
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

      April 16, 2026

      बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच

      April 16, 2026

      टेंडर कमीशन घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर राजकुमार टोप्पो ने किया सरेंडर, PMLA कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

      April 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
      • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
      • बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version