Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिहार: 40 सीटें, 3 साथी, उलझन में फंसी BJP
    Top Story

    बिहार: 40 सीटें, 3 साथी, उलझन में फंसी BJP

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 3, 2018Updated:September 3, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। 2019 के आम चुनाव से पहले बिहार में NDA के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग के फॉर्म्युले पर माथापच्ची जारी है। 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे के लिए चार दलों- BJP, JDU, LJP और RLSP में सटीक फॉर्म्युले पर मंथन हो रहा है। ऐसे में बिहार संघर्ष थोड़ा पेचीदा भी हो गया है। दरअसल, जुलाई 2017 में NDA में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाले JDU की वापसी ने तीनों दलों को मजबूर कर दिया है कि वे JDU को समायोजित करने के लिए कुछ सीटें छोड़ दें। यह स्थिति बीजेपी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के सामने भी है।

    खबर है कि बीजेपी इसका समाधान करने के लिए अलग-अलग फॉर्म्युले पर काम कर रही है। बीजेपी दो सीटों का त्याग कर सकती है और LJP को 6, RLSP को 2 सीटें मिल सकती हैं। ऐसी परिस्थिति में JDU को 12 सीटें मिलेंगी। हालांकि यह फॉर्म्युला जेडीयू को शायद ही स्वीकार हो क्योंकि ऐसा लग रहा है कि वह बिहार में NDA का प्रमुख दल बनना चाहती है और ऐसे में वह ज्यादा सीटों की उम्मीद कर रही है।

    पहला फेल तो दूसरा क्या?
    अब BJP के सामने समस्या यह है कि वह किसी भी हाल में JDU को नाराज नहीं करना चाहती है। अगर फॉर्म्युला नंबर 1 फेल होता है तो बीजेपी को 4 सीटें छोड़नी पड़ सकती हैं। हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि इससे बीजेपी के भीतर ही समीकरण गड़बड़ा सकते हैं और कुछ लोग नाराज भी हो सकते हैं। पहला फॉर्म्युला अस्वीकार करने पर JDU को दूसरे फॉर्म्युले का ऑफर दिया जा सकता है।

    RLSP बाहर तो क्या होगा?
    अगर RLSP एनडीए से बाहर होती है तो बीजेपी को केवल एक सीट का त्याग करना होगा। हालांकि संभावना इस बात की भी जताई जा रही है कि अगर अलायंस में पार्टियां कम हुईं तो जेडीयू और भी ज्यादा सीटों की मांग कर सकती है। इस फॉर्म्युले के तहत बीजेपी को अपने सहयोगियों JDU और LJP के बीच संयुक्त रूप से 20 सीटें देनी होंगी। आगे इन दोनों पार्टियों पर होगा कि वे इसे किस तरह से बांटती हैं। ऐसा करना संभव भी दिखता है क्योंकि नीतीश कुमार के राम विलास पासवान से अच्छे संबंध हैं। हालांकि RLSP से डील करना बीजेपी के लिए आसान काम नहीं होगा, जो लोकसभा में ज्यादा सीटें चाहती हैं। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों में NDA के तहत RLSP को केवल तीन सीटें मिली थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक बार फिर विवादों में गोल्डन बाबा
    Next Article बाल झड़ने से दुखी BBA की छात्रा ने दी जान
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

      August 2, 2025

      झारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version