Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिहार: नाबालिग लड़की का सिर मुंडवाया, निर्वस्त्र किया, 6 नामजद
    Breaking News

    बिहार: नाबालिग लड़की का सिर मुंडवाया, निर्वस्त्र किया, 6 नामजद

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 3, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। बिहार में अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र में एक बात का बदला लेने के लिए एक नाबालिग लड़की का सिर मुंडाया गया, उसके बाद उसे निर्वस्त्र कर दिया गया। पुलिस मुख्यालय ने सभी आरोपियों पर तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस मामले में छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

    पुलिस के अनुसार, पीड़िता की एक सहेली की कुछ दिन पहले शादी हुई थी। सहेली के पति को किसी तरह पता चल गया कि उसकी पत्नी ने किसी कारणवश विवाह से पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस घटना की सत्यता जांचने के लिए उसने पत्नी की सहेली को फोन किया। उसने इसकी पुष्टि कर दी। दो दिन पूर्व जब पीड़िता की सहेली का पति अपने ससुराल आया तो उसने इस बात की चर्चा अपने ससुरालियों से की। वे लोग आक्रोशित हो गए और उस घटना की पुष्टि करने वाली लड़की से बदला लेने की ठान ली।

    अररिया महिला थाना की प्रभारी मीरा कुमारी ने सोमवार को बताया कि सच बताने वाली लड़की से बदला लेने के लिए उसके सहेली के पति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़िता को अपने घर बुलवाया और उसे पकड़कर उसका सिर मुंडवा दिया और उसे निर्वस्त्र कर दिया। लड़की किसी तरह जान बचाकर वहां से निकली और जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे आसपास के लोग जुट गए। लोग जुटे, तब उसकी जान बची।

    मीरा कुमारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) एस़ के़ सिंघल ने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। पूरे मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस मुख्यालय द्वारा ली गई है। अररिया पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि इस मामले में जो भी दोषी है, उसके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाए।

    अररिया जिले नाबालिग निर्वस्त्र प्राइवेट पार्ट बिहार सिर मुंड़वा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअफगानिस्तान में आतंकवादियों ने 3 स्कूलों पर हैंड ग्रेनेड से किया हमला
    Next Article ‘हिंदुओं के धर्म बदलकर दूसरी शादी पर लगे रोक’
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      धान की नर्सरी लगाने के पूर्व मिट्टी का चयन जरूरी : डॉ आशीष

      June 11, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version