Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»2019 में BJP बहुमत से जीतेंगे : शाह
    Breaking News

    2019 में BJP बहुमत से जीतेंगे : शाह

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 8, 2018Updated:September 8, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति की आज यहां बैठक शुरू हो गयी जिसमें लोकसभा एवं कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा, पार्टी के विस्तार, सरकार की विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विचार किया जाएगा।
    डॉ.अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय संस्थान में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने की जबकि संगठन महासचिव रामलाल ने संचालन किया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव, संगठन से जुड़े पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री आदि हिस्सा ले रहे हैं। शाह ने इस अवसर पर संगठन को मकाबूत बनाने, सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने और उसका प्रचार प्रसार निचले स्तर तक करने तथा चुनाव की तैयारी बूथ स्तर पर करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। पिछले चुनाव से भी ज्यादा सीटे जीतेंगे। हमारे पास दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता है।

    अटल की स्मृतियों के साए में होगी बैठक : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में हो रही इस बैठक में पार्टी अपने शीर्ष नेता के प्रति विशेष प्रस्ताव व श्रद्धांजलि व विभिन्न भाषणों के जरिए उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर करेगी। पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह भाजपा की पहली बैठक है, जिसमें अटल नहीं होंगे। इसके पहले वे अस्वस्थता के चलते कई बार बैठक में नहीं आ सके, लेकिन पार्टी को उनकी मौजूदगी का अहसास रहता था। अब उनका मार्गदर्शन ही पार्टी का पथ प्रदर्शक बनेगा।

    बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा : बैठक में सरकार की कल्याण योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है। इसमें किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के सरकार के फैसले, नेशनल सिटिजंस रजिस्‍टर, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा को लेकर उठाए गए कदम, ओबीसी राष्ट्रीय आयोग को संवैधानिक दर्जा देने आदि के बारे में भी चर्चा हो सकती है। बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव और इस साल होने वाले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के बारे में भी चर्चा होगी।

    गौरतलब है कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में गिरावट, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को लेकर विपक्ष हमलावर है। नोटबंदी और राफेल सौदे को लेकर भी विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है। इसके अलावा संसद के मॉनसून सत्र के दौरान पारित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण संशोधन विधेयक का सवर्ण विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को सवर्ण समाज से जुड़े कुछ कथित संगठनों के भारत बंद का आयोजन भी किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSC/ST संशोधन कानून पर SC ने केंद्र को भेजा नोटिस, 6 हफ्ते में मांगा जवाब
    Next Article सोनिया के साथ पवार की संयुक्त रैलियां
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version