Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बोकारो: नशेड़ी ने तलवार से राहगीर को किया हमला
    Breaking News

    बोकारो: नशेड़ी ने तलवार से राहगीर को किया हमला

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 7, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो. शहर थाना क्षेत्र के लदाखन्दा जोशी कॉलोनी के अंतर्गत गुरुवार रात आठ बजे के करीब एक राहगीर और शराबी के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद राहगीर ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी शराबी को खोजा लेकिन वो नहीं मिला। उधर, देर रात 12 बजे के करीब शराबी राहगीर के घर पहुंचा और तलवार से उसपर हमला कर दिया। इस दौरान परिजनों और पड़ोसियों ने शराबी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

    रास्ता से हटने को लेकर हुआ था विवाद : शिकायतकर्ता उमेश कुमार सिंह ने बताया कि वे शाम को घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घनश्याम सिंह शराब पीकर खड़ा था। उमेश ने घनश्याम से रास्ता से हटने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उमेश ने घनश्याम की हल्की पिटाई कर दी। उमेश ने बताया कि उसने पुलिस से भी मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने घनश्याम को खोजा और उसके घर भी गई लेकिन वो नहीं मिला। उमेश ने बताया कि रात करीब 12बजे घनश्याम उसके घर पहुंचा और तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान घर में मौजूद परिजनों और पड़ोसियों की सहायता से धनश्याम को काबू में किया गया और पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया गया।

    पीड़ित का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज : पीड़ित उमेश कुमार सिंह तलवार से हमले में मामूली रूप से घायल हो गए। उनके हाथ में चोट आई है। फिलहाल, सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उधर, आरोपी धनश्याम को भी चोटें आई जिसके बाद उसका इलाज कराकर गिरफ्तार कर लिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: केंद्र सरकार की रैंकिंग में ग्रेड बढ़ाने के लिए कागजों पर दिखाई स्मार्ट सिटी
    Next Article SC/ST एक्ट के साथ बीजेपी ने किया खिलवाड़ः मायावती
    azad sipahi

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version