Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वेंकैया की बुक रिलीज, PM का विपक्ष पर तंज
    Top Story

    वेंकैया की बुक रिलीज, PM का विपक्ष पर तंज

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 2, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की किताब के विमोचन के अवसर पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों ही इशारों में विपक्ष और खासतौर से कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सदन जब ठीक से चलता है तो चेयर पर कौन बैठा है, उसमें क्या क्षमता है, क्या विशेषता है, उस पर ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं जाता है। सदस्यों के विचार ही आगे रहते हैं, लेकिन जब सदन नहीं चलता है तो चेयर पर जो व्यक्ति होता है उसी पर ध्यान रहता है। वह कैसे अनुशासन ला रहे हैं, कैसे सबको रोक रहे हैं इसलिए गत वर्ष देश को वेंकैया नायडू को निकट से देखने का सौभाग्य मिला।

    सदन न चलने देने के लिए कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि अगर सदन ठीक से चला होता तो यह सौभाग्य न मिलता। इस पर खुद उपराष्ट्रपति भी मुस्कुराए। प्रधानमंत्री जब बोल रहे थे तो मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के साथ ही ऑडियंस में कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। पीएम ने आगे कहा कि वेंकैया नायडू अनुशासन चाहते हैं और आज अनुशासन की बात कीजिए तो लोग अलोकतांत्रिक, निरंकुश पता नहीं क्या-क्या कहने लगते हैं। आखिर में पीएम ने कहा कि उनकी (नायडू) इच्छा है कि सदन में गहन चर्चा हो, उनके लगातार प्रयासों से यह सपना भी पूरा होगा।

    …और सभी हंस पड़े
    प्रधानमंत्री मोदी ने वेंकैया नायडू की किताब ‘मूविंग ऑन… मूविंग फॉरवर्ड: अ ईयर इन ऑफिस’ रिलीज की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग किताब के लिए वेंकैया नायडू को बधाई दे रहे हैं, मैं बधाई देना चाहता हू कि जो आदतें थीं उससे बाहर निकलकर नया काम करने के लिए। इस पर उपराष्ट्रपति समेत सभी हंस पड़े। उन्होंने कहा कि मैं जब सदन में वेंकैया जी को देखता हूं तो वह अपने आप को रोकने के लिए वह काफी मशक्कत करते हैं। अपने आप को बांधने के लिए जो कोशिश करनी पड़ती है और उसमें सफल होना बड़ी बात है।

    1 साल में सब राज्यों में घूमे बस…
    मैं जब राष्ट्रीय सचिव हुआ करता था तो वेंकैया आंध्र के महासचिव होते थे। जब वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो मैं उनकी सहायता में एक महासचिव बनकर काम कर रहा था। मोदी ने कहा कि दायित्व कोई भी हो जिम्मेदारियां कभी कम नहीं होती है। पदभार से ज्यादा कार्यभार का होता है। वेंकैया ने एक साल में सभी राज्यों का भ्रमण किया है। एक छूट गया क्योंकि वहां हेलिकॉप्टर नहीं जा पाया।

    जब अटल से मांगा कृषि मंत्रालय
    पीएम ने बताया, ‘जब वेंकैया नायडू पहली बार मंत्री बने तो अटल बिहारी वाजपेयी चाहते थे कि इन्हें बड़ा मंत्रालय दिया जाए। मैं उस समय महासचिव था तो इन्होंने कहा- मैं बड़ा नहीं ग्रामीण विकास मंत्रालय चाहता हूं। वेंकैया ने खुद अटल बिहारी से जाकर यह बात कही।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर श्रेय वेंकैया नायडू को जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेरल: बाढ़ के बाद बीमारी, अब तक 50 की मौत
    Next Article बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, लालू की हरी झंडी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version