Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस का भारत बंद, 12 ट्रेनें रद्द की
    Breaking News

    कांग्रेस का भारत बंद, 12 ट्रेनें रद्द की

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 10, 2018Updated:September 10, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद का बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में असर देखा जा रहा है। पूर्व तटवर्ती रेलवे जोन ने 12 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। मुंबई में कांग्रेस नेता संजय निरुपम को हिरासत में लिया गया है। उन पर पुलिस से हाथापाई करने का आरोप है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में विरोध जता रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद मार्च निकाला। राहुल गांधी के साथ बंद के समर्थन में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और लोजद प्रमुख शरद यादव, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद हैं।

    कहीं प्रदर्शन, कहीं जाम : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में माकपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। उड़ीसा के संबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने ट्रेनों को रोका। विशाखापट्टनम में माकपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पटना में जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। गुजरात के भरूच में बंद समर्थकों ने सड़कों पर टायर जलाकर जाम लगा दिया।

    ज्यादातर विपक्षी पार्टियां एकजुट : कांग्रेस के मुताबिक, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाए गए इस बंद में देशभर की 20 विपक्षी पार्टियां और कई व्यापारिक संगठन समर्थन दे रहे हैं। इनमें सपा, राजद, जेडीएस, राकांपा, मनसे, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और कम्युनिस्ट पार्टियां शामिल हैं। उधर, आम आदमी पार्टी (आप) और ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजद ने इस बंद का समर्थन नहीं करने का ऐलान किया।

    संसद के भीतर और बाहर लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : कांग्रेस नेता अजय माकन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में महंगाई, राफेल सौदे में भ्रष्टाचार, रुपए की गिरती कीमतें, पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर कोई बात नहीं की गई। कांग्रेस इस बंद के माध्यम से केंद्र सरकार पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए दबाव डालेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बंद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरुपये में गिरावट, डॉलर के मुकाबले 45 पैसे कमजोर
    Next Article बदलने वाली है सरकार, मतभेद भुला एकजुट हो विपक्ष: मनमोहन
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version