Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»युवाओं को रोजगार देना हमारी बड़ी प्राथमिकता : रघुवर
    Top Story

    युवाओं को रोजगार देना हमारी बड़ी प्राथमिकता : रघुवर

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 21, 2018Updated:September 21, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस लोगों को एक अवसर मिलने की जरूरत है। राज्य सरकार कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। यामाहा मोटर जैसी विख्यात कंपनियों ने भी झारखंड के युवाओं पर भरोसा जताया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वह शुक्रवार को झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी और इंडिया यामाहा मोटर्स के बीच एमओयू के मौके पर बोल रहे थे।

    झारखंड में प्लांट लगाये यामहा
    उन्होंने कहा कि कौशल विकास के महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने इस वर्ष 700 करोड़ रुपये का बजट रखा है। कौशल विकास कर हम अपने युवाओं को अच्छी नौकरी दिलाने में मदद कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने यामाहा कंपनी के अधिकारियों से राज्य में मोटरसाइकिल उत्पादन इकाई लगाने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड में कच्चा माल और मानव संसाधन दोनों काफी मात्रा में उपलब्ध हैं।

    झारखंड की आॅटोमोबाइल पॉलिसी अच्छी: यूकिहिको
    सीएम ने कहा कि झारखंड ऐतिहासिक रूप से भी देश का औद्योगिक राज्य रहा है। यामाहा मोटर्स के उप प्रबंध निदेशक टाडा यूकिहिको ने कहा कि भविष्य में कंपनी झारखंड में निर्माण इकाई लगाने का प्रयास करेगी। झारखंड की आॅटोमोबाइल पॉलिसी काफी अच्छी है। यह आॅटोमोबाइल उद्योग के लिए फायदेमंद साबित होगी।

    ये ट्रेनिंग दिये जायेंगे
    प्रशिक्षण के लिए चयनित प्रशिक्षुओं को पूर्ण कार्यालय व्यवहार, कार्य के प्रति उत्साह, अनुशासन, कार्यस्थल पर टीमवर्क, संवाद, स्वास्थ्य, स्वच्छता, प्राथमिक उपचार एवं व्यक्तिगत आर्थिक प्रबंधन की भी जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षुओं को स्टाइपेंड, आवासन आदि की सुविधा भी दी जायेगी। प्रशिक्षण प्राप्त होने के बाद प्रमाण पत्र दिये जायेंगे। साथ ही संबंधित ट्रेड में नौकरी के अवसर भी उपलब्ध कराये जायेंगे।

    युवाओं को प्रशिक्षण देगी कंपनी
    समझौते के तहत यामाहा कंपनी झारखंड से 12वीं एवं आइटीआइ पास 18 वर्ष से अधिक के युवाओं का चयन करेगी। उन्हें निर्माण, रख रखाव एवं मरम्मत के क्षेत्र में दो वर्ष का कौशल प्रशिक्षण देगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कंपनी के सूरजपुर, फरीदाबाद और चेन्नई स्थित कारखाने में होगा। यह कोर्स पूरी तरह से व्यावहारिक आधार पर संचालित होगा। साथ ही छह माह के संक्षिप्त पाठ्यक्रम पर आधारित लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किये जायेंगे। एमओयू पत्र पर कौशल मिशन के निदेशक रवि रंजन एवं कंपनी के युकिहिको ने हस्ताक्षर किये। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, कौशल विकास विभाग के सचिव राजेश शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपिपरवार: हत्या करना शौक रहा है डिस्को का
    Next Article मक्‍का ब्लास्ट: BJP जॉइन करना चाहते हैं जज
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version