Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मिसाल: 72 की उम्र में बस्ता टांगकर पहुंचे स्कूल
    Top Story

    मिसाल: 72 की उम्र में बस्ता टांगकर पहुंचे स्कूल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 10, 2018Updated:September 10, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: सीखने की कोई उम्र नहीं होती और सपनों को पूरा करने के लिए भी वक्त नहीं देखा जाता। 72 साल के मुकुंद चारी कभी अंग्रेजी की वजह से अपना ग्रैजुएशन नहीं पूरा कर पाए थे। आज वह उसी इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री के लिए दोबारा स्कूल की ओर चल पड़े हैं। मुकुंद ने दोबारा स्कूल जाने का फैसला लिया है ताकि वह अपने इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री हासिल करने का सपना सच कर सकें। मुंबई के सेंट जेवियर्स नाइट स्कूल में मुकुंद आठवीं से पढ़ाई शुरू कर रहे हैं।

    मुंबई की ग्रांट रोड निवासी मुकुंद सिक्यॉरिटी गार्ड के रूप में रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने 1950 के दशक में मराठी मीडियम स्कूल से पढ़ाई की। टूटी-फूटी अंग्रेजी में मुकुंद बताते हैं, ’11वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद मैं दक्षिणी मुंबई के एक कॉलेज में ऐडमिशन के लिए गया। मैं लिटरेचर पढ़ना चाहता था लेकिन मुझे बताया गया कि वहां शिक्षा इंग्लिश में दी जाएगी। मैं इंग्लिश में पढ़ने के लिए कॉन्फिडेंट नहीं था क्योंकि मेरी स्कूलिंग मराठी में हुई थी। मैं वापस घर आया और उदास होकर उस चैप्टर को वहीं बंद कर दिया।’

    अब वह अपने नए स्कूल में भाषा में पकड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इंग्लिश सीखने के लिए मुकुंद फिर से 8वीं में दाखिला लेने वाले थे लेकिन उसी दौरान उनके माता-पिता की मौत हो गई जिस वजह से उन्हें परिवार का खर्चा चलाने के लिए नौकरी करनी पड़ी। वह कहते हैं, ‘लेकिन एक चीज हमेशा मेरे दिमाग में बनी रही वह थी अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री। मैंने शेक्सपीयर को नहीं पढ़ा लेकिन सुना है कि उनकी रचनाएं महान हैं।’

    स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म में देखकर मिला आइडिया
    इस साल उन्होंने क्रॉफोर्ड बाजार में शाम को स्कूली बच्चों का एक समूह देखा जिसने उन्हें दोबारा स्कूल जाने का विचार दिया। वह कहते हैं, ‘मुझे अधूरा सा लगता है कि मैंने अपनी डिग्री भी नहीं ली है क्योंकि मैं इंग्लिश बोलने में सक्षम नहीं था। मैंने सोचा कि मेरे पास कुछ ही साल बचे हैं और मैं इनमें अपने सपने पूरे कर सकता हूं। अपने दोस्तों के साथ सिर्फ मंदिर जाने के बजाय मैंने स्कूल जाना भी शुरू कर दिया।’

    मुकुंद के अध्यापकों का कहना है कि वह किसी भी दिन क्लास में बैठना नहीं भूलते। स्कूल हेड अजीत दवे का कहना है, ‘वह युवाओं की तरह ही काफी ऊर्जा से भरे हैं। यहां तक कि वह लिफ्ट के बजाय दूसरे बच्चों के साथ सीढ़ियां चढ़ते हैं।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिरासत में ले मुस्लिमों को ‘देशभक्त’ बना रहा चीन
    Next Article टूटा रेकाॅड: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026

      झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version