Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गैंगरेप: SP का ट्रांसफर, डॉक्टर हिरासत में, एक अरेस्ट
    Top Story

    गैंगरेप: SP का ट्रांसफर, डॉक्टर हिरासत में, एक अरेस्ट

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 16, 2018Updated:September 16, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 19 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की वीभत्स घटना के बाद जिले के एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले में आरोपियों की मदद करने वाले एक शख्स को अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि एक डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की तलाश में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और कई अन्य राज्यों में कई स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि सभी आरोपी जल्द ही चंगुल में होंगे।

    रेवाड़ी में छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले के बाद सरकार ने ऐक्शन लेते हुए रेवाड़ी के एसपी राजेश दुग्गल का ट्रांसफर कर दिया है। राहुल शर्मा को रेवाड़ी का नया एसपी बनाया गया है। इस भयावह अपराध के चार दिनों एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और उम्मीद है कि बाकी आरोपी जल्द ही गिरफ्त में आ जाएंगे। डीसी ने कहा कि लड़की का इलाज रेवाड़ी में होगा। लड़की के माता-पिता रेवाड़ी में इलाज कराने को लेकर सहमत हो गए हैं।

    ‘तीन आरोपियों की पहचान कर ली गयी: सीएम मनाेहर खट्‌टर

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा, ‘तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे। यह तो और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक आरोपी सेना का जवान है। आरोपियों की तलाश जारी है। हमने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।’ मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह खट्टर सरकार की नाकामी है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
    पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले के संबंध में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। युवती के परिजनों ने रेवाड़ी में रविवार को कहा कि पीड़ित लड़की को गहरा आघात पहुंचा है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पीड़िता की मां ने आरोपियों को फांसी पर लटका देने की मांग करते हुए जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को उनको दिए गए 2 लाख रुपए का चेक वापस करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, हमें इस चेक की जरूरत नहीं है। क्या यह कीमत उनकी बेटी की इज्जत के लिए रखी जा रही है? हमें बस न्याय चाहिए। हमने कानून के लंबे हाथों के बारे में सुना है लेकिन पुलिस क्या कर रही है? आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं गया है।’

    हरियाणा पुलिस ने नूह की पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन की अगुवाई में विशेष जांच दल का गठन किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के नाम और फोटोग्राफ जारी किए थे, उनकी पहचान सेना के जवान पंकज और मनीष तथा नीशू के रूप में की गई है। दक्षिण पश्चिमी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मॉथसन ने शनिवार को जयपुर में कहा था कि वह जांच में पुलिस की मदद करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, लड़की को नशे के इंजेक्शन देकर उसके साथ बर्बरतापूर्वक करीब दर्जनभर लोगों ने 8 घंटे तक रेप किया। हालांकि, एफआईआर में अभी सिर्फ तीन आरोपियों का नाम ही है। डॉक्टर के पहुंचने तक पीड़िता का ब्लड प्रेशर काफी लो हो चुका था।

    रेप के बाद बस स्टॉप पर पीड़िता को छोड़ा
    नयागांव के एक निवासी ने बताया कि डॉक्टर ने उन लोगों से बताया था कि पीड़िता का ब्लड प्रेशर काफी कम हो चुका है (टीओआई द्वारा इस तथ्य की पुष्टि नहीं की जा सकी है)। यह सुनने के बाद तीनों ने पीड़िता को उठाकर 40 किलोमीटर दूर महेंदरगढ़ के कनीना बस स्टॉप पर छोड़ दिया। आरोपियों ने यहीं से सुबह पीड़िता को अगवा किया था। आरोपी मनीष ने यहां से पीड़िता के पिता को फोन कर बताया कि उसने उनकी बेटी को बस स्टॉप पर बेहोशी की हालत में देखा है।

    परिवार को अच्छे से जानते थे आरोपी
    जिन तीन आरोपियों पंकज, मनीष और निशू का एफआईआर में नाम है, ये सभी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं और पीड़िता और उसके परिवार को अच्छे से जानते थे। इसी बीच डॉक्टर ने स्थानीय लोगों को पीड़िता के साथ हुई घटना के बारे में बता दिया। बात धीरे-धीरे पीड़िता के घरवालों तक पहुंच गई। रविवार को उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। माना जा रहा है कि उनका बयान इस केस में बेहद महत्वपूर्ण होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनहीं होगा परिवर्तन, पर्रिकर ही रहेंगे सीएम: गोवा बीजेपी अध्यक्ष
    Next Article रांची में दो भाइयों की तालाब में डूबकर मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version