गुमला। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभियान के तहत जिला को 2 अक्टूबर तक खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए चल रहे शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया। उपायुक्त शशि रंजन सहित वरीय पदाधिकारियों ने रायडीह प्रखंड का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शौचालय निर्माण में बन रहे ट्वीन लीच पीट, मापदंड के अनुसार शौचालय, गुणवत्ता आदि के संबंध में लाभुकों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा शौचालय का निर्माण तथा उपयोग दोनों महत्वपूर्ण है। शौचालय के उपयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में जल जनित बीमारियों से बचाव का एक यह सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा शौचालय निर्माण हर हाल में 2 अक्टूबर तक पूरा करना है। इसके लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी को निर्देश दिया स्थानीय सामग्री आपूर्तिकतार्ओं से समन्वय स्थापित कर सामग्री आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। विशेष ग्राम सभा का आयोजन करें। उन्होंने कहा स्वच्छता ही सेवा अभियान, सेवा दिवस तथा सबका योजना सबका विकास अभियान संचालित है। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक राशन कार्ड धारी को 5 लाख तक का बीमा कर नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं दी जानी है। निरीक्षण के क्रम में विकास आयुक्त नागेंद्र सिन्हा, सदर एसडीओ मेनका सहित प्रखंड और अंचल अधिकारी, स्थानीय मुखिया एवं वार्ड सदस्य मौजूद थे।
अंचलाधिकारी ने शौचालय निर्माण में श्रमदान किया
गुमला। गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर तक राज्य को खुले में शौच से मुक्त बनाने के राज्य सरकार के संकल्प के तहत सदर प्रखंड गुमला के टोटो, मुरुमसोकरा, झारगांव में ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण को गति प्रदान करने के लिए अंचलाधिकारी महेंद्र कुमार अपने टीम के द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए निर्माण कार्य में श्रमदान किया। अंचलाधिकारी महेंद्र कुमार ने राज मिस्त्रियों के काम में हाथ बंटाया। उन्होंने ईंटे उठाई वहां चल रहे शौचालय निर्माण उड़ाई कार्य में मदद किया। इसके उपरांत अंचलाधिकारी ने शौचालय निर्माण में प्रयुक्त हो रहे आपूर्तिकर्ता के ईट भट्ठा में जाकर ट्रैक्टर में ईट की ढुलाई की। उन्होंने कहा शौचालय निर्माण 2 अक्टूबर तक करना हमारे और पूरे जिला के लिए चुनौती है। इसको हर हाल में पूरा करना है ग्रामीणों तथा लाभुकों का सहयोग इसमें अपेक्षित है।