Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अगले माह से बढ़ेगा मानदेय, 10 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन
    Top Story

    अगले माह से बढ़ेगा मानदेय, 10 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 18, 2018Updated:September 19, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नगर विकास विभाग और रांची नगर निगम की ओर से मंगलवार को धुर्वा के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में सफाई मित्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सफाईकर्मियों के लिए कई सौगात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब सफाईकर्मियों को किसी चीज के लिए किसी के ऊपर निर्भर नहीं होना होगा। उनका मानदेय भी बढ़ेगा और भरपेट भोजन भी मिलेगा।

    सफाई कर्मियों को 2 अक्टूबर से 5 दिनों का दिया जायेगा प्रशिक्षण

    सफाई में नंबर वन शहर बनने की क्षमता है रांची में : मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश का सबसे साफ व स्वच्छ शहर इंदौर बन सकता है तो रांची में भी नंबर वन शहर बनने की क्षमता है। उन्होंने अगले वर्ष होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर आने वाले शहर के सफाई कर्मियों को 1 माह का अतिरिक्त वेतन बोनस के रूप में भुगतान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को 2 अक्टूबर से 5 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    सफाई कर्मी कुशल श्रमिक की श्रेणी में आ जायेंगे : उन्होंने कहा- इस दौरान अकुशल कर्मचारी से अर्द्ध कुशल कर्मचारी बनने के बाद सफाई कर्मियों को प्रतिमा 7053 रुपए वेतन दिए जाएंगे। इसके बाद 25 दिनों की ट्रेनिंग लेने के बाद संबंधित सफाई कर्मी कुशल श्रमिक की श्रेणी में आ जाएंगे। उन्हें 9000 रुपए तक वेतन मिलेगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी के ऊपर देश का सबसे बड़ा दारोमदार है। पैसे वालों के घरों में सफाई कर्मी ना पहुंचे तो घर में गंदगी फैली रह जाएगी। इसलिए सफाई कर्मियों को पूरा मान सम्मान देने की जरूरत है। इस मौके पर नगर विकास मंत्री, मेयर आशा लकड़ा ने सफाई कर्मियों से रांची को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने की अपील की।

    मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के लिए ये की घोषणाएं :
    – स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में देश के टॉप 3 शहर में आने वाले शहर के सफाई कर्मियों को एक माह का वेतन बोनस के रूप में मिलेगा।
    – सफाई कर्मियों को वर्तमान में 6612 रुपये मिलता है, उसे बढ़ाकर 7053 रुपये किया जायेगा।
    – सफाई कर्मियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इस दौरान उन्हें 2500 रुपए का किट मिलेगा, जिसमें जूता, मास्क सहित अन्य सामग्री होगी। प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होगा। इस दौरान प्रतिदिन 2 रुपए की दर से उन्हें इंसेंटिव भी मिलेगा।
    -राज्य के सभी सफाई कर्मी श्रम विभाग के अंतर्गत गठित किए गए मजदूर कल्याण बोर्ड के सदस्य बनेंगे। इसके लिए उन्हें 10 रुपए देकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और प्रतिवर्ष 100 रुपए सदस्यता शुल्क जमा करानी होगी। सदस्य बनने के बाद उन्हें श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।
    – सफाई कर्मियों को घर से कार्यस्थल तक आने जाने में हो रही असुविधा को देखते हुए साइकिल दिया जाएगा। इसके लिए सभी सफाई कर्मी जो कल्याण बोर्ड में अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे उन्हें 3500 रुपए मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के बच्चों की शिक्षा पर भी दी सौगात
    – सफाई कर्मी अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला सके, इसके लिए उन्हें सहायता राशि दी जाएगी। पहली से आठवीं क्लास तक पढ़ने वाले बच्चे के लिए प्रतिवर्ष 5000 रुपये मिलेंगे। 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाले सफाई कर्मियों को प्रतिवर्ष 10,000 रुपये सहायता राशि दी जायेगी। वहीं, स्नातक करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 20,000 रुपये सहायता राशि दी जायेगी। अगर सफाईकर्मी का बच्चा मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है तो उसे प्रतिवर्ष 50,000 रुपये सहायता राशि दी जायेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत गरीब, आदिवासी व पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को रहने खाने वह पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करेगी।
    – सफाईकर्मियों के लिए विभिन्न स्थानों पर शेड बनाया जाएगा। उन्हें नेतृत्व प्रदान करने के लिए ट्रेड यूनियन का भी गठन होगा, जिसका कार्यालय जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित बने वेंडर मार्केट में होगा।
    – सफाईकर्मी को प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ दिया जाएगा। वैसे कर्मचारी जिनके पास रहने के लिए अपना मकान नहीं है, उन्हें इस योजना से लाभ पहुंचाया जाएगा।
    -सफाईकर्मियों व आम लोगों के लिए आने वाले समय में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत होगी। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, पलामू और बोकारो में इस योजना के तहत 10 रुपए में बढ़िया खाना खिलाया जाएगा। असंगठित क्षेत्र के तकरीबन 92% मजदूर को भरपेट भोजन कराने का दायित्व सरकार वहन करेगी।
    – 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत 5,00000 का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। सफाई कर्मियों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि वह देश के किसी भी अस्पताल में अपना उपचार करा सके। परिवार के सदस्य को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSC ने स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले की CBI जांच कराने से किया इनकार
    Next Article पलामू : नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version