जम्मू। सांबा के रामगढ़ सेक्टर में सीमा सुरक्षाबल का एक जवान पाकिस्तानी हमले में शहीद हो गया। जवान पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद एक दिन पूर्व गायब हो गया था, जिसके बाद शाम को सीमा के पास जवान का शव बरामद किया गया। शव के साथ बर्बरता की गई थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पाक रेंजर बैट हमला करके जवान को घायल अवस्था में अपने साथ ले गये थे और बाद में उसका शव सीमा के पास छोड़ गये।

शहीद जवान की पहचान हैड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार निवासी गांव थाना कला, जिना सोनीपत, हरियाणा के रूप में की गई है। सूत्रों के अनुसार शव की हालत बहुत ही खराब की गई है। आपको बता दें कि जवान के घायल होने की सूचना के बाद बीएसएफ ने सीमा पर तलाशी अभियान चलाया पर जवान का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। ऐसा कहा जा रहा था कि सीमा पर उगे सरकंडों के बीच कहीं जवान गुम हो गया है और घायल अवस्था में बेसुध भी पड़ा हो सकता है। शाम को जवान का शव प्राप्त किया गया। पाकिस्तान इससे पहले भी इस तरह के हमले करता रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version