रांची। शहर के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कुम्हारटोली में छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज दोनों पक्षों में झड़प के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। दोनों गुटों की ओर से पथराव भी हुआ है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। साथ ही ईनाडु इंडिया के संवाददाता प्रशांत कुमार सहित कई मीडियाकर्मियों को भी चोट आई है।
दरअसल, मंगलवार को छेड़खानी को लेकर शुरू हुआ विवाद धार्मिक रंग लेने लगा। इस दौरान एक धार्मिक स्थल पर गलत हरकत करने की बात मोहल्ले में फैली और दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडों से लैस लोग एक दूसरे से भिड़ गए, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मामले को संभाल लिया था। इधर, स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में यहां पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आज दोनों और पथराव हुई. उसके बाद स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version