Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कश्मीर: दो सालों में 360 से ज्यादा आतंकियों मारे गये: सीआरपीएफ डीजी
    Breaking News

    कश्मीर: दो सालों में 360 से ज्यादा आतंकियों मारे गये: सीआरपीएफ डीजी

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 9, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के एक के बाद एक कई अभियानों से आतंकवादियों की ‘अपनी उम्र’ घटी है और पिछले 2 साल से भी कम वक्त में 360 से ज्यादा आतंकी ढेर किए गए हैं। यह बात सेन्ट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के डायरेक्टर जनरल राजीव राय भटनागर ने एक इंटव्यू में कही है। घाटी में आतंकी संगठनों में शामिल होने वाले स्थानीय युवाओं की बढ़ती तादाद क्या चिंता का विषय है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘आतंकियों की उम्र बहुत कम है, वे ज्यादा दिन जी नहीं पाएंगे। उनकी तादाद हो सकता है कि ज्यादा हो, लेकिन उसका परिणाम सीमित है।’

    पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में भटनागर ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि घाटी में आतंकी संगठनों में शामिल होने वाले युवाओं की तादाद बढ़ रही है लेकिन सुरक्षा बल युवाओं तक पहुंचने के लिए हर मुमकिन कदम उठा रहे हैं ताकि उन्हें हथियार उठाने से रोका जा सके। उन्होंने कहा, ‘जम्मू और कश्मीर के आतंकियों में कुछ बाहरी हैं तो कुछ गुमराह युवा (स्थानीय) भी शामिल हैं।’

    देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल के प्रमुख ने कहा कि युवा आतंकवाद में शामिल हो रहे हैं क्योंकि यहां उन्हें ग्लैमर दिखता है लेकिन उन्हें समझना होगा कि इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला। उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ समय की बात है। हम बहुत प्रयास (उनके मुख्यधारा में लौटने) करते हैं और उनसे सरेंडर के लिए भी कहते हैं। उनमें से कुछ मुख्यधारा में लौटे भी हैं। उन्हें समझना होगा कि हथियार उठाने से कोई मकसद पूरा नहीं हो सकता।’

    भटनागर ने कहा कि सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए सीआरपीएफ ने फुल बॉडी प्रटेक्टर, बुलेट प्रूफ गाड़ियों और विशेष बख्तरबंद गाड़ियों के जरिए जम्मू और कश्मीर में तैनात अपने जवानों की ‘सुरक्षा का स्तर बढ़ाया’ है। कश्मीर घाटी में सीआरपीएफ की 60 बटैलियन तैनात हैं यानी 60 हजार से ज्यादा पर्सनेल। सीआरपीएफ डीजी ने कहा कि उनकी फोर्स, राज्य पुलिस और सेना बहुत अच्छी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘हम एक यूनिट के रूप में काम करते हैं। इससे हमें काफी कामयाबी मिली है। इस साल 142 आतंकी ढेर किए गए हैं। अगर आप पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 220 से ज्यादा आतंकी मारे गए। सुरक्षा बलों के बीच जबरदस्त समन्वय है और आतंक के खिलाफ लड़ाई में इन्हें बढ़त हासिल है।’

    आतंकविरोधी अभियानों की सफलता का जिक्र करते हुए भटनागर ने कहा, ‘उनके प्रमुख कमांडर ढेर किए जा रहे हैं। शिविरों पर फिदायीन हमलों पर प्रभावी तौर पर रोक लगी है, हम उन्हें कैंपों को निशाने बनाने से नाकाम किया है।’ उन्होंने कहा कि घाटी में लॉ ऐंड ऑर्डर की स्थिति देश के किसी अन्य राज्यों की तरह नहीं है क्योंकि वहां आतंकी ‘हमला करो और भागो’ जैसी गुरिल्ला वॉर की रणनीति अपना रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी के कार्यकाल में बढ़ी रेलवे की सुरक्षा
    Next Article पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कल भारत बंद: कांग्रेस
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version