Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में मेडिकल नक्शे पर उभरेंगे कोडरमा और चाईबासा
    Top Story

    झारखंड में मेडिकल नक्शे पर उभरेंगे कोडरमा और चाईबासा

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 21, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा/चाईबासा। झारखंड के मेडिकल नक्शे पर अब कोडरमा और चाईबासा भी जुड़ जायेंगे। प्रधानमंत्री रविवार को इन दोनों शहरों में मेडिकल कॉलेजों की आॅनलाइन आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही यहां के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। इसे लेकर दोनों ही शहरों के लोगों में खासा उत्साह है। दोनों ही मेडिकल कॉलेजों के शिलान्यास की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी तैयारी में पूरे उत्साह के साथ जुटा है।

    कोडरमा है तैयार
    कोडरमा में रविवार को होनेवाले मेडिकल कॉलेज के आॅनलाइन शिलान्यास को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। करमा मैदान में बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है। यहां लगभग 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। यहां कार्यक्रम में प्रदेश की शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के अलावा सांसद डॉ रवींद्र राय और जिला के अधिकारी तथा जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग द्वारा करमा केंद्रीय अस्पताल के भवन और भूमि को राज्य सरकार को हस्तांतरित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री यहां बननेवाले मेडिकल कॉलेज का आॅनलाइन शिलान्यास करेंगे। इधर आयोजन को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने वहां का जायजा लिया, जबकि डीसी भुवनेश प्रताप सिंह, डीडीसी आलोक त्रिवेदी समेत अन्य अधिकारी आयोजन की तैयारी में जुटे हैं।

    उधर चाईबासा में भी तैयारियां जोरो पर हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद लक्ष्मण गिलुआ तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शुक्रवार को भी डीसी अरवा राजकमल और एसपी समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहां भी एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। यहां के लोगों में मेडिकल कॉलेज को लेकर खासा उत्साह है। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज खुलने से कॉलेज के साथ-साथ एक स्तरीय अस्पताल यहां हो जायेगा। इलाज के लिए लोगों को रांची और जमश्ेदपुर नहीं जाना पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह: लूट के सामान के साथ छह अपराधी गिरफ्तार
    Next Article पिपरवार: हत्या करना शौक रहा है डिस्को का
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version