Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोडरमा जिले में शांति पूर्वक मनाया मोहर्रम
    Breaking News

    कोडरमा जिले में शांति पूर्वक मनाया मोहर्रम

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 21, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। झूला झुलाऊं, तुझे मैं झूला झुलाऊं, ख्वाब में अक्सर तुझे मैं लोरी भी सुनाऊं जैसे गीत और नात की धुन पर मातम मनाने के साथ गम-ए-शहादत का त्योहार मुहर्रम शुक्रवार को पूरे जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस मौके पर विभिन्न अखाड़ा कमेटियों के द्वारा जुलूस के साथ झांकी भी निकाली गयी। जुलूस में शामिल युवक ढोल-नगाड़ा की धुन पर परंपरागत हथियारों का हैरतंगेज खेल प्रस्तुत किया। जुलूस में आगे-आगे मोहर्रम कमेटी के लोग अपना निशान लेकर चल रहे थे। झुमरीतिलैया शहर के भादोडीह, असनाबाद, गुमो बस्ती, नवादा बस्ती, झलपो से ताजिया के साथ जुलूस निकाली गयी। झुमरीतिलैया के भादोडीह से अनवारूल हक, इनामुल हक, मतीन कुरैशी, सोनू मंसूरी, चुन्नू मंसूरी, मो़ वाहिद, गुलाम जिलानी, मो़ अलील, मो़ अलताफ, मो. मकसूद, कामरान खान, मो. कुदूस एवं इफ्तार अहमद के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। वहीं जयनगर प्रखंड मुख्यालय में सुरक्षा के बीच इमामबाड़ा के पास इरगोबाद, लोहाडंडा, पेठियाबागी, गोपालडीह, सांथ, तरवन एकजुट होकर निकाले गये।

    डीसी के आदेश के खिलाफ बजता रहा डीजे
    शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान डीजे कई जगहों पर बजता रहा। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में डीसी ने कहा था कि डीजे नहीं बजेगा और बजाने पर डीजे को तोड़ दिया जायेगा। पर इस आदेश का कोई असर दिखने को नहीं मिला। कोडरमा बाजार और झुमरीतिलैया में मुख्य चौक पर तेज साउंड में डीजे बजा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    ताजिया के साथ निकला भव्य जुलूस
    झुमरीतिलैया। मोहर्रम पर्व पर ताजिया के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में जहां एक तरफ ताजिया निसानी आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं दूसरी और मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा पारंपरिक हथियारों के प्रदर्शन के साथ हैरत अंगे्रज खेल भी लोगों को आकर्षित किया। वहीं भादोडीह स्थित अयाज नगर के जुलूस में अख्तर खान, अनवारूल हक, समीम, चुन्नु मंसुरी, नईम कुरैसी आदि जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे।

    विभिन्न कमेटियों ने निकाला ताजिया
    डोमचांच। विभिन्न कमेटी के द्वारा ताजिया निकाला गया तथा लाटी, तलवारा, भाला आदि खेल में लोगों ने एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाये। प्रखंड के मसमोहना, बगरीड़ीह, नावाडीह कर्मडी बीघा, नवलशाही, पुरानाडीह के साथ डोमचांच के अमन कमेटी माथाडीह मस्जिद मोहल्ला द्वारा भव्य ताजिया निकाला गया। जुलूस में सदर मो इजहार, नायब सदर मो सरफराज, मो वारिश, मो गोल्डेन, मो नसीम, मो हकीम, मो मुन्ना, मो चुन्ना, मो सरफराज सहित दल बल के जवान शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजोगा सिंह को जिंदा जलाने वाला नक्सली अजय लोहरा गिरफ्तार
    Next Article गिरिडीह: लूट के सामान के साथ छह अपराधी गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version