Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ओडिशा: मोदी का नवीन पटनायक पर निशाना, कहा 36 महीने बाद फिर आऊंगा लोकार्पण करने
    Breaking News

    ओडिशा: मोदी का नवीन पटनायक पर निशाना, कहा 36 महीने बाद फिर आऊंगा लोकार्पण करने

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 22, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तालचर। पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के तालचर में खाद कारखाने के पुनरुद्धार कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद रैली को संबोधित करते हुए सीएम नवीन पटनायक पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने अपने संबोधन में 2019 के चुनावी लड़ाई की तस्वीर खींचते हुए इशारे ही इशारों में अपनी जीत का दावा भी किया। मोदी ने कहा कि खाद कारखाने से 36 महीने बाद उत्पादन शुरू हो जाएगा और विश्वास दिलाता हूं कि इसका उद्घाटन करने मैं ही आऊंगा।

    आश्चर्यजनक रूप से इस भाषण में पीएम के निशाने पर कांग्रेस बहुत कम और नवीन पटनायक बहुत ज्यादा रहे। जाहिर तौर पर पीएम ओडिशा की राजनीतिक बिसात पर बीजेडी बनाम बीजेपी की लड़ाई की ही पृष्ठभूमि तैयार करते दिखे। एक तरह से मोदी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि 2019 में विपक्षी एकजुटता के बावजूद उनकी ही सरकार की वापसी होगी। शनिवार को ओडिशा के तालचर में खाद कारखाने के पुनरुद्धार कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी की एक रैली को भी संबोधित किया। इस रैली में पीएम ने जहां अपनी सरकार की सफलताएं और योजनाएं गिनवाईं, वहीं नवीन पटनायक की सरकार पर हमला भी बोला।

    पीएम ने कहा कि सरकार खाद कारखाने पर करीब 13 हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। इसके लिए ओडिशा के लोगों, खासकर युवाओं को बधाई देता हूं।’ पीएम ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2000 में तालचर खाद कारखाने के बारे में फैसला लिया गया, तब बातें धरी की धरी रह गईं।’ पीएम ने कहा, ‘मैंने अधिकारियों से पूछा कि कारखाने का काम कब पूरा होगा। उन्होंने बताया है कि कि 36 महीने में काम पूरा किया जाएगा। तालचर के लोगों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि 36 महीने के बाद मैं आपके बीच आऊंगा और इसका लोकार्पण करूंगा।’

    पीएम ने गोरखपुर, झारखंड, तेलंगाना और बिहार के खाद कारखानों का जिक्र कर कहा कि किसानों और कृषि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उनकी सरकार हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है। मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के उस बयान को लेकर भी निशाना साधा कि एक रुपया में केवल 15 पैसा ही गरीबों के पास पहुंचता था। मोदी ने कहा कि बैंकिंग से लोगों को जोड़कर इस तरह की समस्या खत्म कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहेश भट्ट की सड़क दो में फ्री में काम करना चाहती है आलिया
    Next Article बोकारो: प्रेम-प्रसंग में ठेकेदार की हत्या
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

      May 11, 2026

      वाहन चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह का एक आरोपित गिरफ्तार

      May 11, 2026

      खेत में मिला एक व्यक्ति शव, खुदकुशी की आशंका

      May 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम
      • वाहन चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह का एक आरोपित गिरफ्तार
      • खेत में मिला एक व्यक्ति शव, खुदकुशी की आशंका
      • ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल
      • योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार, छह नये चेहरे शामिल, भूपेन्द्र चौधरी व मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version