Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष : PM मोदी
    Top Story

    लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष : PM मोदी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 13, 2018Updated:September 13, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : राफेल डील, बैंक फ्रॉड, तेल के बढ़ते दाम को लेकर हो रही आलोचनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को उन्होंने देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं से विडियो संवाद किया। कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि असमाजिक तत्वों को अच्छे कामों से परेशानी हो रही है। अच्छे कार्यों की वजह से ही सरकार की आलोचना की जा रही है। पीएम ने कहा कि कृष्ण के जमाने से लेकर आज तक कुछ लोग ऐसे रहे हैं, जो अच्छे कामों से डरते हैं। उनको अंधियारा इतना अच्छा लगता है कि उजाले को दोष देने लग जाते हैं।

    विपक्ष की भूमिका में भी कांग्रेस फेल: मोदी
    बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बात करने के दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि पिछले चार वर्षों में कांग्रेस और उसके सहयोगियों की हकीकत सबसे सामने आ गई है। पहले जनता ने गुड गवर्नेंस, भ्रष्टाचार और फैसले लेने की अक्षमता के कारण उन्हें सत्ता से बाहर किया था। अब वे विपक्ष की भूमिका निभाने में भी फेल हो गए हैं।

    मेरा बूथ, सबसे मजबूत का दिया नारा
    विडियो कॉन्फ्रेंसिंग संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ नारा भी दिया। गाजियाबाद के एक कार्यकर्ता द्वारा जिक्र करने पर मोदी ने कहा कि 13 सितंबर को ही बीजेपी की संसदीय समिति ने नेतृत्व की जिम्मेदारी मुझे दी थी। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी में नाम से नहीं, काम से नेतृत्व तय होता है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता को शीर्ष नेतृत्व का काम केवल बीजेपी में ही दिया जा सकता है। वे चाहे पार्टी अध्यक्ष, मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री हो, सभी ने बूथ स्तर से काम करना शुरू किया था। यहां कोई भी व्यक्ति स्थायी नहीं है। आज मैं जहां हूं, कल कोई और होगा।’

    कहा, कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं पर दया आती है
    कांग्रेस पर अटैक करते हुए उन्होंने कहा, ‘पदभार व्यवस्था है पर कार्यभार जिम्मेदारी है। जब तक प्राण है कार्य के प्रति समर्पण बना रहेगा। दूसरे दलों का हाल देखिए। कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं पर दया आती है, उनका संघर्ष और सामर्थ्य एक ही परिवार के काम आ रहा है। अगर एक परिवार के काम नहीं आया तो बाहर कर दिए जाते हैं।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंजय निरुपम ने PM मोदी को बताया ‘अनपढ़’
    Next Article पकड़ में आया हौज खास गैंगरेप का आरोपी ‘गुरु’ आशु भाई
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version