नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल के मंगलवार को फिर नए रिकॉर्ड उच्च स्तरों पर पहुंचे। तेल कंपनियों ने लगातार 10वें दिन कीमतें बढ़ाईं। मेट्रो शहरों में पेट्रोल 16 से 17 पैसे और डीजल 19 से 20 पैसे तक महंगा हुआ। मुंबई में पेट्रोल 16 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 86.72 रुपए हो गया, जो किसी भी मेट्रो शहर में अब तक का सबसे ज्यादा रेट है। वहीं, दिल्ली में पेट्रोल 79.31 रुपए और डीजल 71.34 रुपए प्रति लीटर हो गया। डीजल भी रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड महंगा होने और रुपए में गिरावट की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा रही हैं।
मेट्रो शहरों में पेट्रोल
शहर सोमवार को रेट (रुपए/लीटर) मंगलवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 79.15 79.31 16 पैसे
कोलकाता 82.06 82.22 16 पैसे
मुंबई 86.56 86.72 16 पैसे
चेन्नई 82.24 82.41 17 पैसे
मेट्रो शहरों में डीजल
शहर सोमवार को रेट (रुपए/लीटर) मंगलवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 71.15 71.34 19 पैसे
कोलकाता 74.00 74.19 19 पैसे
मुंबई 75.54 75.74 20 पैसे
चेन्नई 75.19 75.39 20 पैसे
3 महीने में बढ़ोतरी का दूसरा लंबा दौर: तेल कंपनियां 26 अगस्त से लगातार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा रही हैं। इससे पहले 14 मई से 29 मई तक लगातार 16 दिन तक इजाफा किया था। 29 मई को रेट सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए। उसके बाद अब ये फिर से नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।
10 दिन में कितना महंगा हुआ पेट्रोल ?
शहर 26 अगस्त से 4 सितंबर तक बढ़ोतरी
दिल्ली 1.63 रुपए
कोलकाता 1.60 रुपए
मुंबई 1.63 रुपए
चेन्नई 1.72 रुपए