Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»PM ने की ‘स्वच्छता ही सेवा आंदोलन’ की शुरुआत
    Top Story

    PM ने की ‘स्वच्छता ही सेवा आंदोलन’ की शुरुआत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 15, 2018Updated:September 15, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘स्वच्छता ही सेवा आंदोलन की शुरुअात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अभियान से 20 करोड़ लोगों को जोड़ने का हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान अाज मुकाम पर पहुंचा। इस अभियान का हिस्सा बनने और स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब बनाने के लिए पीएम मोदी ने करीब 2000 नागरिकों को स्वयं पत्र लिखे हैं। पीएम ने कहा- ‘सिर्फ शौचालय बनाने भर से भारत स्वच्छ हो जाएगा, ऐसा नहीं है। यह अभियान आज से शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 18 अलग-अलग हिस्सों में मौजूद विभिन्न क्षेत्र के लोगों से संवाद से जुड़कर इस कैंपेन को लॉन्च किया।सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी पीएम मोदी के साथ देश के स्वच्छता अभियान को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बात की। गांधी जयंती तक यह अभियान चलेगा।

    पीएम मोदी ने इस आंदोलन को 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि बताया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों को आमंत्रित किया गया है उनमें पूर्व न्यायाधीश, अवकाश प्राप्त अधिकारी, वीरता पुरस्कार के विजेता तथा राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के पदक विजेता शामिल हैं। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और उप राज्यपालों को भी व्यक्तिगत रूप से यह पत्र प्राप्त हुआ है। कुछ प्रमुख धार्मिक नेताओं, फिल्म हस्तियों, खिलाडिय़ों, लेखकों, पत्रकारों को भी प्रधानमंत्री तरफ से यह पत्र मिला है। अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान को एक जन आंदोलन बताया है जो अब पूरे देश में स्वच्छता क्रांति का रूप ले चुका है।

    उन्होंने पत्र में लिखा है कि पिछले चार साल में देश भर में साढे आठ करोड़ शौचालय बनवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 90 फीसदी लोगों के पास अब शौचालय की व्यवस्था है जबकि 2014 तक यह आंकड़ा केवल 40 फीसदी था। देश में साढ़े चार लाख गांवों, 430 जिलों, 2800 शहरों और 19 राज्यों और केंद्र शाषित प्रदेशों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जा चुका है। शनिवार को प्रधानमंत्री साफ सफाई से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे इसके बाद स्वच्छता गतिविधियां आरंभ होंगी।

    उन्होंने जिन लेागों को पत्र लिखा है, उनसे कहा है कि वह इस अभियान का समर्थन करें और दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनें। ‘स्वच्छता ही सेवा मिशन’ पहले से ही समाज के सभी वर्गों के लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है। श्री श्री रविशंकर, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और अन्य ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। एक पखवाड़े तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरूआत के दौरान प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश के 18 स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गों के लेागों से बातचीत करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंसदीय समिति ने कहा, चीन की हरकतों पर नहीं कर सकते भरोसा
    Next Article नशे में धुत स्कूल बस के ड्राइवर ने ऑटो में मारी टक्कर, चार बच्चे घायल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version